बाथरूम से रेंग कर निकल रहा था ऐसा भयानक जीव, घर में मौजूद लोग रह गए अवाक्
टॉयलेट से सांप निकलने की खबरें तो आम हैं लेकिन हाल ही में टॉयलेट से एक ऐसा जीव निकला है जिसे देखकर घर के मालिक सकते में हैं।
कुआलालम्पुर। टॉयलेट से सांप निकलने की खबरें तो आम हैं लेकिन हाल ही में टॉयलेट से एक ऐसा जीव निकला है जिसे देखकर घर के मालिक सकते में हैं। ये जीव कोई आम जीव जैसा नहीं लग रहा है। ये सांप की तरह रेंग कर टॉयलेट से बाहर आता है लेकिन किसी को नहीं मालूम कि ये क्या है। इस जीव ने सोशल मीडिया को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है।

बाथरूम से अचानक निकलने लगा जीव
मलेशिया के रहने वाले जुल हनीफ के घर से कुछ दिन पहले ये जीव निकला था। उनके बाथरूप से अचानक ये जीव निकलने लगा। उन्हें और उनकी पत्नी पहले तो यही समझने लग गए कि आखिर ये है क्या।

सांप जैसा था शरीर लेकिन सांप नहीं
द सन के मुताबिक ये जीव 2 मीटर लंबा था। काले रंग के शरीर वाला ये जीव सांप या अजगर से काफी अलग था। इसका शरीर भी काफी भारी था। रेंग-रेंग कर ये जीव बाथरूम से बाहर निकल रहा था।

दोनों ने पकड़कर नदी में फेंका
जुल का कहना है कि ये बाथरूम के पाइप में ही बड़ा हुआ है और जब ये उसमें नहीं रह पाया तो ये बाहर आ गया। उन्होंने बताया कि उनके घर के पास धान के खेत हैं और हो सकता है कि ये वहीं से आया हो। जुल और उनकी पत्नी ने इस जीव को पकड़कर पास की नदी में तो छोड़ दिया लेकिन उन्हें अभी तक समझ नहीं आया है कि ये आखिर था क्या।












Click it and Unblock the Notifications