जन्मदिन पर दुबई नहीं ले गया पति, पत्नी ने मुक्के मारकर तोड़े दांत फिर उतारा मौत के घाट
पत्नी को बर्थडे ट्रिप पर लेकर जाने से मना करना एक शख्स को उस वक्त भारी पड़ गया, जब उसे अपनी जान गंवानी पड़ी। जन्मदिन पर दुबई जाने के ख्वाब पाले बीवी को जब पति ने ट्रिप पर ले जाने से मना कर दिया तो उसने उसे मौत के घाट उतार दिया।
मामला है पुणे का, जहां 36 साल के शख्स पर बीवी ने मुक्कों की ऐसी बरसात की, कि उसे जान से हाथ धोना पड़ गया। पत्नी ने पति की नाक पर जोरदार मुक्के मारे।

रिपोर्ट्स की मानें तो ये मामला है शुक्रवार का, जहां पुणे के पॉश इलाके वनवाडी में एक महिला अपने पति निखिल खन्ना पर बुरी तरह से भड़क गई। निखिल खन्ना कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री में बिजनेसमैन थे। छह साल पहले निखिल की रेणुका से लव मैरिज हुई थी।
"घटना शुक्रवार दोपहर की है। प्राथमिक जांच में ये पता चला है कि दंपति के बीच झगड़ा हुआ था क्योंकि निखिल रेनुका को उसका जन्मदिन मनाने के लिए दुबई नहीं ले गया था और कपल की शादी सहित अन्य मौके पर भी पति ने उसे महंगे उपहार नहीं दिए थे। वनवाडी पुलिस स्टेशन के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि इससे पहले किसी रिश्तेदार का जन्मदिन मनाने के लिए दिल्ली जाने पर निखिल ने सहमति नहीं दी तो वो उससे नाराज थी।
ऑफिसर ने बताया कि रेणुका ने सबसे पहले निखिल के नाक पर जोरदार मुक्का मारा। मुक्का इतना तेज था कि निखिल के दांत टूट गए। इसके बाद उसकी नाक से खून बहने लगा और वो जल्द ही बेहोश हो गया।
अब पूछताछ के लिए रेणुका को हिरासत में लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications