Video: पब के CCTV में कैद हुई 'अनहोनी', अपने आप चलने लगी रखी हुई चीजें, दहशत में स्टाफ
नई दिल्ली, 20 जनवरी: एक सवाल जो सबके अंदर होता है कि क्या 'भूत' होते हैं? भूत-प्रेत को लेकर अलग-अलग दावे भी किए जाते हैं, हालांकि किसी को इस पर विश्वास होता है और किसी को बिल्कुल भी नहीं है, लेकिन सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियोज वायरल होते रहते हैं, जिनमें भूत होने का दावा किया जाता है। अब ऐसा ही एक पब के अंदर लगे सीसीटीवी फुटेज का वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि रेस्टोरेंट के अंदर कुछ अनहोनी हो रही है। वायरल वीडियो को देखकर आप भी एक बार हैरानी में पड़ जाएंगे।

पब के अंदर होती है 'पैरानॉर्मल एक्टिविटी'
जी हां, यूके में एक पब के अंदर लगे सीसीटीवी ने कुछ 'पैरानॉर्मल एक्टिविटी' यानी अनहोनी घटना रिकॉर्ड की है, वीडियो के मुताबिक पब में अपने आप रखी चीजें हिलने-चलने लगती है। यहां तक की वहां का स्टाफ भी पब में अकेले काम करने से दहशत खाता है। इस बात का खुलासा उस वक्त हुआ जब पब की दो महिला मालिक खुद हैरानी में पड़ गई। उन्होंने खुद रेस्टोरेंट के अंदर अनहोनी की घटना को महसूस किया। इतना ही नहीं वो डर के मारे सहम भी जाती हैं।

हाथ में रखा पैन खुद गिर गया
दावा कि जा रहा है कि पब के अंदर रखा सामान अपने आप हिलने लगा और दुर्घटनाग्रस्त हो जाता है। वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि ब्रिटेन में एक पब के अंदर कुछ अनहोनी के साफ संकेत दिखाई दे रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां कुछ तो ऐसा है तो डरा देने वाला है। वीडियो में एक महिला जो पब के अंदर हाथ में पैन को लेकर देर तक रखती है। इसी के साथ वहां एक और महिला के साथ स्टाफ मेंबर भी मौजूद है। इतने में हाथ में रखा पैन अपनी जगह से घूमकर नीचे गिर जाता है।

डर के मारे भाग गया वेटर
जैसे की पैन नीचे गिरती है, वहां मौजूद तीनों लोग डर जाते हैं। इतने में वेटर तो डरकर भाग जाता है। कुछ ही सेकंड के इस वीडियो ने लोगों को हैरानी में डाल दिया। इतनी ही नहीं वीडियो के आगे एक और ऐसी घटना कैद हुई है जिससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि वहां कोई ना कोई भूतिया चीज जरूर है। वीडियो में आप देखेंगे कि कि रेस्टोरेंट के अंदर परछाईं जैसी चीज चल रही है। अब पब का सीसीटीवी फुटेज इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसको देखकर लोग भी चौंक गए हैं।

बहनों ने पब में महसूस किया कुछ अजीबोगरीब
बता दें कि डार्लिंगटन के मोरपेथ में 'द ब्लैक एंड ग्रे' पब को संभालने वाली बहनें रिचेल स्टॉक्स और एशले नाइस्बिट ने अपने रेस्टोरेंट में हुई कई अनहोनी देखने के बाद पुलिस को फोन किया, उन्हें लगा कि पब के अंदर तरह-तरह की अजीबोगरीब चीजें देखी जा रही है, लेकिन यह तब तक लंबा नहीं था, जब तक उन्हें एहसास नहीं हुआ कि यह पूरी तरह से कुछ अलग है। पिछले अगस्त से बहनों ने पब के अंदर तरह-तरह की अजीबोगरीब चीजें देखने की सूचना दी।

इंसानी साया देखकर चौंकी बहनें
एक पेन और एक ब्रश को अपने आप हिलते हुए दिखाते हुए एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाने के बाद स्टाफ अब पब में अकेले काम करने से डरते हैं। सितंबर 2021 में दोनों बहनें ऊपर थीं, जब उन्होंने अपने नीचे पब के फर्श से जोरदार धमाका सुना। जब उन्होंने घटना की सूचना दी, तो पुलिस को किसी सेंधमारी का कोई सबूत नहीं मिला। जब उन्होंने सीसीटीवी फुटेज को देखकर खुद घटना की जांच की, तो वे उनकी किसी इंसान का साया दिखाई दिया, जिसको देखकर वो चौंक गए।

पब की मालिक रिशेल का हैरान कर देने वाला दावा
पब की मालिक रिशेल ने दावा किया है कि वह अब भूत के साथ बात कर सकती है, जिसे वह और उसकी बहन 'पॉल' बुलाते हैं। एक उदाहरण देते हुए रिचेल ने कहा कि वह तथाकथित भूत को अपने हाथ में एक पैन ले जाने का कहती हैं। जैसा की आपने सीसीटीवी फुटेज में देखा था। हालांकि, अब उन्हें स्टाफ की कमी का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि ज्यादातर कर्मचारी पब में अकेले काम करने से डरते हैं। वहीं नॉर्थम्ब्रिया पुलिस इस पर रिएक्शन देते हए कहा कि उनके अधिकारियों ने 22 सितंबर को एक संदिग्ध चोरी की रिपोर्ट की जांच की, लेकिन एक ब्रेक-इन के कोई संकेत नहीं मिले।












Click it and Unblock the Notifications