OMG! पाकिस्तानी शख्स के निजी अंग से निकला 18 सेमी लंबा बिजली का तार! वजह जानकर डॉक्टर भी हैरान
इस्लामाबाद, 13 जून: अक्सर लोग शरीर में छोटी-मोटी तकलीफ होने पर खुद का डॉक्टर बन जाते हैं। सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार की दवा लेना तो आम बात है, लेकिन अपना खुद का इलाज करने के चक्कर में एक 64 वर्षीय शख्स की जान उस वक्त आफत में आ गई, जब उसने 18 सेमी लंबे तार को अपने लिंग (penis) में डाला दिया। इससे बाद व्यक्ति की हालात बिगड़ने लगी तो वो अस्पताल पहुंचा। जहां मरीज को देखकर डॉक्टर्स भी हैरान रह गए।

64 वर्षीय शख्स बना खुद का डॉक्टर!
मूत्रमार्ग में बिजली का तार डालने का चौंकाने वाला मामला पड़ोसी देश पाकिस्तान से सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तानी 64 वर्षीय शख्स पिछले काफी दिनों से पेशाब की समस्या से परेशान चल रहा था। जिसके बाद पेशाब करने में हो रही दिक्कत से निजात पाने के लिए शख्स ने खुद का इलाज शुरू किया और अपने लिंग में 18 सेमी की इलेक्ट्रिक केबल घुसा डाली।

हेल्थ जर्नल यूरोलॉजी केस में पब्लिश रिपोर्ट
इस अजीबोगरीब घटना की पूरी रिपोर्ट हेल्थ जर्नल यूरोलॉजी केस रिपोर्ट्स में पब्लिश हुई है, जिसमें बताया गया कि 64 साल के बुजुर्ग को पेशाब की समस्या थी, जिसको ठीक करने के लिए उसने 18 सेंटीमीटर लंबे तार को अपने लिंग में डाल लिया। जो आगे जाकर फंस गया था। हालांकि, उस मरीज का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया।

कराची के अस्पताल में हुई सर्जरी
इस घटना के बाद व्यक्ति को कराची के अब्बासी शहीद अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज करने वाले सर्जन ने बताया कि पेशान की समस्या से जूझ रहे बुजुर्ग ने तार को अपने लिंग के अंदर डाला दिया था। डॉक्टरों के अनुसार स्कैन रिपोर्ट से पता चला कि यह मूत्रमार्ग के जरिए तार को अंदर डाला गया था। उसके बाद सर्जरी कर तार को बाहर निकाल दिया।

डॉक्टरों भी रह गए हैरान
जानकारी के मुताबिक शख्स को दो महीने तक दर्द और पेशाब करने में कठिनाई होती थी, जिसके बाद उसने यह हैरान कर देने वाला कदम उठाया। वहीं सर्जरी ने वाले डॉक्टरों ने बताया कि प्राइवेट पार्ट में तार डालने के बाद भी शरीर में किसी तरह की कोई जटिलता नहीं थी। खून बहना या संक्रमण भी नहीं था। ऐसे में डॉक्टरों भी हैरान रह गए। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि अगर बिजली के तार डालने से मूत्रमार्ग फट गया होता तो व्यक्ति गंभीर समस्या में फंस जाता।












Click it and Unblock the Notifications