पॉपकॉर्न के डिब्बे में मिला 280 अरब रुपये का खजाना! 10 साल पहले चोरी की गई थी ये रकम
Bitcoin, ये सुनकर आपको आश्चर्य हो रहा होता कि कैसे कोई पॉपकॉर्न के डिब्बे में 280 अरब रुपए का खजाना छुपाकर रख सकता है,लेकिन ये सच है। पुलिस ने एक शख्स के घर के बाथरूम में मौजूद एक पॉपकॉर्न के डिब्बे से 280 अरब के चोरी हुए बिटकॉइन को बरामद किया है। इन जब्त किए गए 50,676 बिटकॉइन में से कुछ को बाथरूम में पॉपकॉर्न के डिब्बे में छुपाकर रखा गया था।

लगभग 50,676 बिटकॉइन जब्त किए गए
अमेरिकी अधिकारियों ने लगभग 50,676 बिटकॉइन जब्त किए हैं। जिनकी कीमत 3.36 बिलियन डॉलर है। जिसे एक अंडरग्राउंड बाथरूम की एक अलमारी में रखे टिन के पॉपकॉर्न के डिब्बे में छिपाया गया था। इन बिटकॉइन को एक एशियाई मूल के अमेरिकी हैकर जेम्स झोंग ने 10 साल पहले चुराया था। यह अमेरिकी न्याय विभाग के इतिहास में सबसे बड़ी क्रिप्टोक्यूरेंसी जब्ती है।

सिंगल-बोर्ड कंप्यूटर रखे थे बिटकॉइन
जॉर्जिया के 32 वर्षीय जेम्स झोंग ने 2012 में एक डार्क बेव के जरिए द सिल्क रोड मार्केट प्लेस से धोखाधड़ी से बिटकॉइन चोरी किए थे। सितंबर 2012 में उन्होंने डार्क वेब इंटरनेट मार्केटप्लेस से 50,000 से अधिक बिटकॉइन अवैध रूप से हड़प लिए थे। जेम्स झोंग के घर की तलाशी लेने गई पुलिस को एक अंडरग्राउंड कमरे में छिपे हुए उपकरण और बाथरूम में रखे पॉपकॉर्न के डिब्बे में छुपाए गए सिंगल-बोर्ड कंप्यूटर ये बिटकॉइन मिले।

10 साल से लापता थे ये बिटकॉइन
लगभग 10 वर्षों से लापता बिटकॉइन के इस बड़े हिस्से का ठिकाना रहस्य बन गया था। इस क्रिप्टोकरेंसी को जेम्स ने अपने कंप्यूटर पर स्टोर कर रखा था। हालांकि मार्च 2022 में झोंग ने स्वेच्छा से सरकार को अतिरिक्त बिटकॉइन देने शुरू कर दिए थे। जिनका एक्सेस उनके पास था। अमेरिकी न्याय विभाग ने कहा कि कुल मिलाकर, उसने स्वेच्छा से 1,004.14621836 अतिरिक्त बिटकॉइन को सरेंडर किए हैं।

डार्क वेब के जरिए चुराए थे ये बिटकॉइन
जेम्स झोंग के जॉर्जिया स्थित घर पर पिछले साल नवबंर में पुलिस ने छापा मारा था लेकिन इस कार्रवाई को सार्वजनिक अब किया गया है। इस जानकारी के सामने आने के बाद तहलका मच गया है। जेम्स को कोर्ट इस अपराध के लिए कम से कम 20 साल की सजा सुना सकता है। बदा दें कि, सिल्क रोड बिटकॉइन का अवैध मार्केटप्लेस था, जो 2011 और 2013 के बीच एक्टिव था। यह मुख्य रूप से भुगतान के लिए बिटकॉइन का उपयोग करता था। इसे रॉस उलब्रिच नाम का शख्स ऑपरेट करता था। जिसे पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications