एक साथ रिलेशनशिप में 3 लोग, साइन किया रोमांस का कॉन्ट्रैक्ट, प्यार के लिए बनाया है टाइम टेबल

नई दिल्ली। प्यार केवल लड़के-लड़की के बीच हो अब ऐसा नहीं रह गया। रिलेशनशिप दो लोगों के बीच का मधुर संबंध है, ये लोग लोग स्त्री और पुरूष दोनों में से कोई भी हो सकते हैं। जब रिलेशनशिप में तीसरे की एंट्री होती है तो मामला अपने आप खास बन जाता है। अमेरिका के ओक्लाहोमा में ऐसी ही एक लवस्टोरी खूब वायरल हो रही है, जहां तीन लोग एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में है और वो भी खुशी-खुशी। तीनों ने रोमांस का अनोखा कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है और इतना ही नहीं झगड़़े से बचने के लिए रोमांस का टाइमटेबल तक बना रखा है।

 अनोखी लवस्टोरी

अनोखी लवस्टोरी

अमेरिका के ओक्लाहोमा में तीन लोग आपसी सहमति से एक-दूसरे के साथ रिश्ते में रह रहे हैं। तीनों के बीच अँब तक कोई तकरार नहीं हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक 26 साल की इरी इवर्स बायसेक्सुअल हैं। अगर आप बायसेक्सुलिटी के बारे में नहीं जानते हैं तो हम आपको बता जब कोई व्यक्ति आदमी और औरत दोनों से ही शारीरिक संबंध बनाने के लिए आकर्षित होने लगता है तो उन्हें बायोसेक्सुअल करते हैं।

 साइन किया है रोमांस का कॉन्ट्रैक्ट, लव के लिए टाइमटेबल

साइन किया है रोमांस का कॉन्ट्रैक्ट, लव के लिए टाइमटेबल

इरी इवर्स बायोसेक्सुअल हैं और अपने ब्वॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड दोनों के साथ संबंध में है। इरी अपने 33 साल के ब्वॉयफ्रेंड टॉम स्मिथ और 32 साल की गर्लफ्रेंड एलेक्स जोन्स के साथ एक ही घर में प्यार से रहती है। तीनों ने आपस में रोमांस कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है, ताकि किसी तरह का विवाद न हो और उनका ये रिलेशन लंबा चल सके। किसी भी तरह का झगड़़ा न हो इसके लिए उन्होंने आपसी सहमति से टाइमटेबल बना रखा है। इरी कहती है कि मैं सोमवार और बुधवार को एलेक्स के साथ समय बिताती हूं। वहीं मंगलवार और गुरुवार को वो टॉम के साथ रहती है। बाकी शनिवार और रविवार को हम तीनों साथ रहते हैं।

 ब्वॉयफ्रेंड को पता चला था कि मैं बायसेक्सुअल हूं

ब्वॉयफ्रेंड को पता चला था कि मैं बायसेक्सुअल हूं

इरी ने अपने इस रिलेशनशिप को लेकर एक इंटरव्यू के दौरान खुलकर बात की और कहा कि मैं टॉम के साथ रिलेशनशिप में थी। दो साल सब ठीक रहा, लेकिन उनका ब्वॉयफ्रेंड टॉम, एलेक्स को डेट करता है। मैं एलेक्स की तरफ आकर्षित होने लगी। हम दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे। टॉम के साथ रिश्ते की शुरुआत 2015 में डेटिंग वेबसाइट से हुई थी और दो साल एक दूसरे को डेट करने के बाद पता चला कि मैं बायसेक्सुअल हूं। टॉम ने मेरा साथ नहीं छोड़ा बल्कि हम तीनों एक साथ खुश रहने लगे। हमने किसी भी तरह से झगड़े और विवाद से बचने के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन किया, ताकि हमारा रिलेशनशिप लंबा चल सके। हमारी फैमिली को इस रिलेशनशिप से कोई परेशानी नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+