अगर आप भी हैं चाय-बिस्कुट के शौकीन तो जरूर देखें ये वीडियो, अगली बार खाने से पहले 100 बार सोचेंगे

शाम का समय चाय के बिना अधूरा सा लगता है। और चाय बिना बिस्कुट के। फिर बिस्कुट चाहे चॉकलेट के हों, क्रीम के हों या फिर ग्लूकोज के। ये स्नैक हम सबके फेवरेट होते हैं। वैसे तो गेहूं के बने बिस्कुट हेल्दी माने जाते हैं। मगर इन आटे के बिस्कुट को कैसे बनाया जाता है, क्या ये बात आपको पता है? अगर नहीं तो आपको ये खबर जरूर पढ़ लेनी चाहिए।

इंस्टाग्राम पर खाने के तरह-तरह के फूड वीडियोज शेयर होते हैं, जिनमें कई बार खाना बनाने का तरीका भी दिखाया जाता है। हाल ही में पंजाब के होशियारपुर से एक बिस्कुट फैक्ट्री का वीडियो शेयर किया गया है। इस फैक्ट्री में आटा बिस्कुट बनते देख शायद आप भी हैरान हो जाएंगे और आटा बिस्कुट खाने से पहले कम से कम 100 बार सोचेंगे। ऐसा हम क्यों कह रहे हैं, आप खुद देख लीजिये।

Biscuit

क्लिप की शुरुआत घी, आटा और चीनी के पेस्ट से भरे एक बड़े कंटेनर से होती है। आटा गूंथने के लिए एक मशीन का इस्तेमाल किया जाता है। इसके बाद, हम देखते हैं कि आटे को एक बड़ी कड़ाही में रखा जाता है, जहां एक शख्स बिना गल्व्स पहने एक टुकड़ा निकालता है और इसे मशीन में डालता है। इसके बाद मशीन आटे को बिस्कुट के आकार में काटती है।

फिर बिस्कुट को ट्रे में रखा जाता है, जिन्हें एक लंबे स्टैंड पर लोड किया जाता है। कई ट्रे रखने वाले इस स्टैंड को फिर एक बड़े ओवन में डाला जाता है। तैयार होने के बाद, बिस्कुट को पैक करने के लिए बाहर निकाला जाता है।

वीडियो को देखने पर आपको समझ में आ जाएगा कि कितनी गंदगी के साथ बिस्कुट तैयार किये जा रहे हैं। हाईजीन का दूर दूर तक कहीं पर भी नामो-निशान नहीं है। बिस्कुट बनाने वालों ने हाथों में ग्लव्स तक नहीं पहन कर रखे हैं। क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+