किसान के घर अनोखे जानवर का जन्म, जिसके थे दो सिर, चमत्कार मानकर देखने उमड़ी भीड़

नई दिल्ली, 26 अक्टूबर: प्रकृति के रहस्य को आज तक कोई नहीं समझ पाया है। अब सोशल मीडिया पर एक जानवर की फोटो वायरल हो रही, जिसके दो सिर हैं। उसका आगे का हिस्सा गाय का लग रहा, जबकि पीछे का सुअर जैसे। लोग इसे चमात्कार बताकर फोटो वायरल कर रहे, लेकिन इसकी सच्चाई कुछ और ही है। (पहली तस्वीर छोड़कर बाकि तस्वीरें सांकेतिक)

निकला दो सिर वाला म्यूटेंट बछड़ा

निकला दो सिर वाला म्यूटेंट बछड़ा

वायरल हो रही पोस्ट में दावा किया गया कि रूस में एक रहस्यमयी जानवर पैदा हुआ है, जिसके दो सिर हैं, जबकि पैर चार। हमने जब रूस की स्थानीय न्यूज वेबसाइट्स को खंगाला, तो पता चला कि ये घटना सही है। हाल ही में वहां पर एक दो सिर वाले म्यूटेंट बछड़े का जन्म हुआ। उसको जन्म देने वाली गाय को एक किसान ने पाल रखा था।

नहीं हो पाया था विकास

नहीं हो पाया था विकास

दुख भरी बात ये रही कि बछड़े को जन्म देने के कुछ ही देर बाद गाय की मौत हो गई। स्थानीय प्रशासन ने बताया कि ये घटना रूस के खाकासिया के मटकेचिक गांव की है। इस महीने की शुरुआत में वहां पर अनोखा बछड़ा पैदा हुआ था। जिसका पूरा शरीर गुलाबी रंग का था। उसके दोनों सिर बछड़े की तरह और पैर आपस में जुड़े हुए थे। लोग उसे अनोखा मान रहे थे, लेकिन जांच में पता चला कि उसका पूरी तरह से विकास नहीं हो पाया था।

पेट में ही मौत

पेट में ही मौत

जो तस्वीर वायरल हो रही है, उसमें उसकी दोनों आंखें बंद हैं और वो जमीन पर लेटा है। अधिकारियों ने बताया कि जन्म के वक्त ही मरा पैदा हुआ था। उसी वजह से गाय की भी जान चली गई। जीव विशेषज्ञों के मुताबिक जानवरों के आनुवंशिक असामान्यताओं (म्यूटेशन) के साथ पैदा होने का मुख्य कारण जीनोम में बदलाव है। जानवरों में उत्परिवर्तन के कारण उनके बाहरी और आंतरिक वातावरण के कारण होते हैं। पिछले साल चीन में भी ऐसा मामला सामने आया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+