चर्चा में ये 'कूल बॉस', कर्मचारियों और उनके परिवार को दी शानदार पार्टी, जेब से खर्च किए लाखों रुपये

फ्लोरिडा की एक कंपनी ने अपने कर्मचारियों और उनकी फैमिली के लिए डिज्नीलैंड फ्लोरिडा की तीन दिन की शानदार ट्रिप स्पॉन्सर की। अब ये कूल बॉस काफी चर्चा में है।

Cool Boss

घंटों मेहनत करने के बाद अगर किसी कर्मचारी की झोली में बॉस ऐसा बोनस डाल दे, जिसके बारे में उसने सोचा भी ना हो तो क्या होगा। कर्मचारी तो एंप्लॉई ऑफ दि ईयर से ही काफी संतुष्ट हो जाते हैं, ऐसे में सोचिये अगर बॉस आपके प्रति बेहद दयालु हो जाएं, तो खुशी का ठिकाना ही नहीं रहेगा। ऐसा ही कुछ एक अरबपति बॉस ने किया, जिसने अपने कर्मचारियों को डिज्नीलैंड फ्लोरिडा की तीन दिन की ट्रिप दे दी। इसमें कर्मचारियों और उनके परिवारों के घूमने फिरने से लेकर खाने पीने तक की चीजों का पूरा खर्चा बॉस ने उठाया। इसी के साथ निस्संदेह ये बॉस कूलेस्ट बॉस ऑफ दि ईयर बन गया है।

सुर्खियों में अमेरिकी बिजनेसमैन

सुर्खियों में अमेरिकी बिजनेसमैन

इस अमेरिकी बिजनेसमैन का नाम केन ग्रिफिन है। 54 साल के केन फ्लोरिडा में रहते हैं और उनकी नेट वर्थ तकरीबन 2600 अरब रुपये के करीब है। हाल ही में कूल बॉस बनते हुए उन्होंने अपनी कंपनी के करीब 10 हजार कर्मचारियों और उनके परिजनों को तीन दिन की ट्रिप स्पॉन्सर की और इसका पूरा का पूरा खर्चा खुद ही उठाया।

कर्मचारियों को दिया शानदार तोहफा

कर्मचारियों को दिया शानदार तोहफा

nypost.com बॉस ने कर्मियों को ये शानदार तोहफा कंपनी की 20वीं वर्षगांठ के मौके पर दिया। इस ट्रिप में सारे कर्मचारी अपनी-अपनी फैमिली के साथ Walt Disney World ट्रिप पर गए थे। इस ट्रिप में हवाई जहाज से लेकर होटल और खाने-पीने तक का सारा खर्च बॉस ने ही उठाया।

कोरोना में रद्द हो गई थी पार्टी

कोरोना में रद्द हो गई थी पार्टी

न्यूयॉर्क पोस्ट की खबर के मुताबिक, ग्रिफिन ने कर्मचारियों से कहा कि हमने न केवल हिस्ट्री में बल्कि फाइनेंस हिस्ट्री में भी एक शानदार और असाधारण टीम बनाई है। हमारे आगे एक शानदार भविष्य है। साल 2020 में कोरोना के वक्त कंपनी के कर्मियों को जो पार्टी दी जाने वाली थी, वो रद्द हो गई थी ऐसे में बॉस ने कर्मचारियों को जो तोहफा दिया, वो बेहद शानदार था।

दुनिया के 40वें अमीर शख्स हैं ग्रिफिन

दुनिया के 40वें अमीर शख्स हैं ग्रिफिन

बताते चलें कि फोर्ब्स की लिस्ट के अनुसार ग्रिफिन दुनिया के 40वें सबसे अमीर शख्स हैं। उन्होंने अपने जीवनकाल में बहुत सारा पैसा डोनेट किया है। इसमें काफी सारा खर्च कला, शिक्षा और मेडिकल के क्षेत्र में किया गया है। इसके साथ ही ग्रिफिन ने करीब 100 अरब रुपये दान में भी दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+