32 साल छोटी लड़की की खूबसूरती के आगे दिल हार बैठा 24 हजार करोड़ का मालिक, अब करने जा रहा है ये काम

अरबपति बिजनेसमैन टाइकून उस वक्त भी सुर्खियों में छाए हुए थे, जब उनकी और एलिना की डेटिंग की खबरों ने तूल पकड़ा था। अब 66 की उम्र में जॉन ने बेहद चौंकाने वाला फैसला लिया है।

कहते हैं प्यार की कोई उम्र नहीं होती। प्यार में कुछ भी नहीं देखा जाता। जिस शख्स पर ये बुखार चढ़ जाता है, वो किसी भी हद तक जाने को तैयार रहता है। इसमें ना तो उम्र देखी जाता है और ना ही अमीरी-गरीबी का कोई फर्क। कुछ ऐसा ही अमेरिकी अरबपति के मामले में देखने को मिला है। बिजनेसमैन जॉन पॉलसन को 66 साल की उम्र में इश्क हो गया। ये इश्क हुआ भी तो खुद से 32 साल छोटी डायटीशियन एलिना से। जी हां! जॉन को ये डायटीशियन इतनी पसंद आई कि उन्होंने अपनी 21 साल पुरानी शादी तक तोड़ने का फैसला कर लिया। अब जॉन और एलिना के प्यार की ये खबर सुर्खियों में है और लोग इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। लोग महिला को लालची बता रहे हैं। लेकिन इन सबसे इतर दोनों ही एक दूसरे के प्यार में खोए हुए हैं और अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के बारे में सोच रहे हैं।

सुर्खियों में थे बिजनेसमैन

सुर्खियों में थे बिजनेसमैन

अरबपति बिजनेसमैन टाइकून उस वक्त भी सुर्खियों में छाए हुए थे, जब उनकी और एलिना की डेटिंग की खबरों ने तूल पकड़ा था। अब एक बार फिर वे अपने रिलेशनशिप को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में बने हुए हैं।

177वें अमीर आदमी हैं जॉन

177वें अमीर आदमी हैं जॉन

फोर्ब्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अरबपति जॉन की नेटवर्थ 4.8 बिलियन डॉलर यानी करीब 24 हजार करोड़ रुपये है। वे दुनिया के 177वें अमीर आदमी की लिस्ट में आते हैं।

खुद से 32 साल छोटी लड़की को कर रहे डेट

खुद से 32 साल छोटी लड़की को कर रहे डेट

अब अरबपति जॉन को खुद से 32 साल छोटी डायटीशियन एलिना से इश्क हुआ है। एलिना की बात करें, तो वे बेहद खूबसूरत हैं। एलिना डाइटीशियन, लाइफ स्टाइल एक्सपर्ट और मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। जॉन एलिना से न सिर्फ प्यार करते हैं बल्कि उनसे शादी करके परिवार को आगे भी बढ़ाना चाहते हैं।

पत्नी से तलाक की चल रही प्रक्रिया

पत्नी से तलाक की चल रही प्रक्रिया

बताते चलें कि जॉन का पहले से ही परिवार है लेकिन जब उनकी पत्नी को उनके इस अफेयर के बारे में पता चला, उसके बाद से ही दोनों के तलाक की प्रोसीडिंग भी शुरू हो गई। जॉन एलिना से रिश्ता आगे बढ़ाने के बीच पत्नी संग तलाक की प्रक्रिया में फंस गए हैं। जॉन को तलाक की प्रक्रिया में अपनी पत्नी को अच्छी खासी रकम देनी होगी।

फिटनेस कॉन्शियस हैं एलिना

फिटनेस कॉन्शियस हैं एलिना

लेकिन इन सबके बीच एलिना संग उनका प्यार परवान चढ़ता ही जा रहा है। खाने पीने के शौकीन जॉन खूब एन्जॉय करते हैं। जबकि एलिना फिटनेस कॉन्शियस हैं और उन्हें बस अपनी फिटनेस की ही फिक्र रहती है।

लोगों ने बुरी तरह किया ट्रोल

लोगों ने बुरी तरह किया ट्रोल

दोनों के रिश्ते की खबर जैसे ही सोशल मीडिया पर फैली, तो लोगों ने डाइटीशियन एलिना को बुरी तरह से ट्रोल करना शुरू कर दिया। लोग एलिना को लालची बताने लगे। लेकिन डॉन और एलिना को इन बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता। वे तो सिर्फ अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का ही सोच रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+