Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

करवा चौथ पर पति ने पत्‍नी की उसके प्रेमी से करवा दी शादी , बोला जाओ सात जन्मों का वादा वापस ले लिया

करवा चौथ पर पति ने पत्‍नी की उसके प्रेमी से करवा दी शादी , बोला जाओ सात जन्मों का वादा वापस ले लिया

Bihar:करवा चौथ पर पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए हर सुहागिन महिला पूजा करते समय ये प्रार्थना करती है कि उनका पति जीवन भर साथ निभाए । इसके साथ ही इस खास दिन पर पत्नियां अपनी पसंद का गिफ्ट अपने पति से पाना चाहती है लेकिन किसी का पति करवा चौथ पर अपनी पत्‍नी को उसके प्रेमी को सौंप देगा ऐसा तो केवल फिल्‍मों में अब तक देखने को मिला लेकिन इस करवा चौथ पर ऐसा ही अनोखा मामला सामने आया है।

जानिए कहां का है ये अजब-गजब मामला

जानिए कहां का है ये अजब-गजब मामला

ये चौका देने वाला अजब-गजब मामला बिहार के भागलपुर का है जहां एक पति ने अपनी पत्‍नी की खुशी के लिए फिल्‍मी स्‍टाइल में उसके प्रेमी के साथ विदा कर दिया। इतना ही पति ने अपनी पत्‍नी से प्रेमी के साथ विदा करते हुए उसके साथ सात जन्‍मों तक साथ निभाने का शादी में लिया गया वादा भी वापस ले लिया।

पूरे गांव के सामने हुआ ये पूरा ड्रामा

पूरे गांव के सामने हुआ ये पूरा ड्रामा

बिहार के भागलपुर के सुल्‍तानगंज क्षेन के गनगानिया गांव की ये घटना सुनकर हर कोई हैरान है। इतना ही नहीं पत्‍नी को प्रेमी के साथ विदा करने की ये पूरी कार्रवाई बकायदा कानूनी कार्रवाई के साथ ये सब हुआ। ृ

 पत्‍नी पूजा की शादी उसके प्रेमी से करवाई।

पत्‍नी पूजा की शादी उसके प्रेमी से करवाई।

ग्राम कचहरी में ये चौकाने वाला फैसला पति ने जब सुनाया तो सब हैरान हो गए। । गांव की कचहरी में पूरे गांव वालों के सामने करवा चौक के दिन कानूनी प्रक्रिया के साथ श्रवन ने अपनी पत्‍नी पूजा की शादी उसके प्रेमी से करवाई।

2012 में हुई थी दोनों की शादी, चार बच्‍चे भी हैं

2012 में हुई थी दोनों की शादी, चार बच्‍चे भी हैं

श्रवण कुमार और पूजा की शादी 2012 में हुई थी। शादी के कुछ महीने बाद ही पूजा ससुराल मे अपने पड़ोसी छोटू को दिल दे बैठी। गांव वालों ने दोनों को साथ देखा और आपत्ति जताई लेकिन श्रवण ने उनकी बातों पर ध्‍यान नहीं दिया और पत्‍नी पूजा को बड़े प्‍यार से समझाया लेकिन वो नहीं मानी। छोटू अपने ननिहाल गनगनिया में रहकर पढ़ाई करता था। श्रवण और पूजा के चार बच्‍चे भी हैं।

जानें कचहरी में कैसे पहुंचा ये मामला

जानें कचहरी में कैसे पहुंचा ये मामला

दरअसल, एक सप्‍ताह पहले पूजा अपने प्रेमी छोटू के साथ भाग गई। श्रवण ने एफआईआर दर्ज करवाई फिर कचहरी में इस केस पर सुनवाई हुई। जहां पूजा ने प्रेमी छोटू के साथ ही अंतिम सांस तक जीने मरने की कसम खाई जिसके बाद श्रवण ने पूजा को उसके प्रेमी के साथ जीवन बिताने की इजाजत दी और कचहरी में ही माला पहनवा कर शादी भी करवा दी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+