4 मर्सिडीज की कीमत जितना सोना पहनता है ये शख्स, चोर लुटेरों की भी होती है ऐसी-तैसी, जानिये कौन हैं गोल्डन मैन?
अकसर आपने देखा होगा कि चोर लुटेरों के डर से लोग सोना पहनकर बाहर निकलने में भी कतराते हैं। मगर इस बीच एक शख्स ऐसा भी है, जो हर दम किलो के हिसाब से सोना पहनकर रखता है। ये शख्स बाहर भी सोना पहनकर ही निकलता है।
ये शख्स हैं बिहार के गोल्डन मैन के नाम से मशहूर प्रेम सिंह। प्रेम सिंह हमेशा ही 5 किलो 200 ग्राम सोना पहनकर रखते हैं। इनके सोने की कीमत जानेंगे तो आपके भी होश उड़ जाएंगे। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या करोड़ों का सोना पहनने वाले प्रेम सिंह को डर नहीं लगता? चलिये समझते हैं इस सवाल का जवाब...

प्रेम सिंह ने इतना सोना पहनने के बाद भी सुरक्षा को लेकर कहा कि बिहार में सुशासन की सरकार है। यही वजह है कि इन्हें खौफ नहीं रहता। वे पूरे देश में सबसे ज्यादा सोना पहनने वाले व्यक्ति हैं।
प्रेम सिंह के सोने की कीमत 4 करोड़ रुपये से भी ज्यादा बताई जाती है। इतना सोना पहनकर भी ये खुलेआम घूमते हैं। मानो इन्हें किसी का डर हो ही नहीं। मगर आपको बता दें कि प्रेम सिंह को खास सुरक्षा मिली हुई है।
बताते चलें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पुलिसकर्मियों को इनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी है। न्यूज 18 की टीम से बात करते हुए भी प्रेम सिंह ने अपने सोने को लेकर काफी कुछ कहा।
5 किलो सोना पहनने वाले प्रेम सिंह बताते हैं कि उन्हें बचपन से ही सोना पहनने का शौक था। सोने से प्रेम सिंह को खास तरह का लगाव है। 50 ग्राम सोना पहनने से शुरुआत की थी और आज ये 5 किलो तक पहुंच चुका है।












Click it and Unblock the Notifications