ये इश्क नहीं आसां! प्यार में दीवानी प्रेमिका ने पूरे गांव की बत्ती गुल कर दी, पकड़े जाने पर हुआ ये हाल
Bihar girl cuts village power: कहते हैं प्यार किया तो डरना क्या! लेकिन कई बार प्यार करने वाले ये पंछी दुनिया की नजरों से छिपकर प्यार किया करते हैं। ऐसा ही कुछ एक लड़की ने भी किया, जो हर दिन अपने प्रेमी से मिलने के लिए ऐसा जुगाड़ भिड़ाती थी, जिसका आखिरकार एक दिन भांडाफोड़ हो ही गया।
लड़की ने उड़ाई गांव की बत्ती
दरअसल, बिहार की बिटिया प्रीति अपने प्रेमी राजकुमार से मिलने के लिए हर दिन पूरे गांव की बत्ती गुल कर देती थी। इसके बाद वो अपने प्रेमी से मिलने जाती थी। ऐसा काफी दिनों तक चलता रहा। फिर एक दिन ऐसा आया कि सरेआम गांव वालों ने उसे और प्रेमी को रंगेहाथों पकड़ लिया।

प्रेम प्रसंग ने मचाया हंगामा
राजकुमार और प्रीति दो अलग-अलग गांवों से ताल्लुक रखते हैं। अब दोनों के प्रेम प्रंसंग ने दोनों गांवों के बीच तनाव का माहौल बना दिया है। गांव वाले बीते काफी समय से लाइट ना रहने की वजह से बेहद परेशान रहा करते थे। एक ग्रामीण गोविंदा चौधरी ने बताया कि प्रीति हर रात गांव की लाइट काट देती थी। हर दिन गांववाले बत्ती गुल की शिकायत कर रहे थे।
बिजली विभाग से करते थे शिकायत
कई बार गांववालों ने बिजली विभाग में इस बात की शिकायत भी की थी। लेकिन कुछ हुआ नहीं। इसके बाद गांववालों ने ठान लिया कि वे खुद ही इस रोज रात को लाइट जाने के पीछे का कारण पता लगाकर ही रहेंगे। फिर एक दिन गांववालों ने प्रीति और उसके लवर राजकुमार को रंगेहाथों पकड़ लिया, तो दोनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।
रंगे हाथों पकड़ा गया कपल
गांववालों ने राजकुमार पर धावा बोल दिया उन्होंने लड़कों की गैंग बुलाई और लड़के पर हमला करवा दिया। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। राजकुमार को गांववालों ने डंडों से खूब पीटा। इस दौरान प्रीति उसे छुड़ाने की पूरी कोशिश कर रही थी।
वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में सुनाई पड़ रहा है कि कोई प्रीति से पूछ रहा है कि कौन है ये? वीडियो बनाओ। लेकिन लड़की राजकुमार को बचाने की कोशिश में जुटी रही। इतना हंगामा होने के बाद गांववालों ने राजकुमार को प्रीति से शादी करने को लेकर कहा। फिर जाकर गांव के मंदिर में दोनों की शादी कराई गई। अब ये अजब-गजब मामला सुर्खियों में है।












Click it and Unblock the Notifications