सूरज में हुआ अब तक का सबसे बड़ा विस्फोट, क्या 2024 में पृथ्वी पर मचेगा हाहाकार?
साल 2023 खत्म होने वाला है। बमुश्किल कुछ ही दिन बचे हैं। नए साल के आगाज के साथ साथ ऐसी खबरें सामने आ रही हैं, जिनके बारे में जानकर लोगों को दुनिया खत्म होने का डर सता रहा है। कई ऐसे लोग हैं, जिन्होंने साल 2024 में दुनिया के खात्मे की शुरुआत होने की भविष्यवाणी की है। अब इस बीच सूर्य में ब्लास्ट की खबर ने सबको डराकर रख दिया है।
सोलर फ्लेयर की घटना दर्ज की गई, जो छह सालों में अभी तक की सबसे बड़ी बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि ये ब्लास्ट अभी तक का सबसे बड़ा ब्लास्ट है। बीते छह सालों में छोटे छोटे फ्लेयर्स देखने को मिले। मगर ये बहुत बड़ा है और इसका असर धरती पर भी पड़ने की पूरी पूरी उम्मीद जताई जा रही है।

वैज्ञानिकों ने जानकारी दी है कि सूरज पर हुए ब्लास्ट के चलते साउथ अमेरिका में रेडियो सिग्नल्स प्रभावित हो रहे हैं। दो घंटे के लिए तो यहां पर सिग्ननल्स ब्लैकआउट ही हो गए थे। इसके साथ ही उनका कहना है कि जल्द ही फ्लेयर्स की वजह से ही धरती पर कई जगहों में बिजली की समस्या भी देखने को मिलेगी। इसके अलावा भी सूरज पर हुए ब्लास्ट के चलते कई साइड इफेक्ट्स देखने को मिल सकते हैं।
बताते चलें कि साल 2024 को लेकर ऐसी ऐसी बातें सामने आ रही हैं, जिन्हें दुनिया को काफी डराकर रख दिया है। इसी क्रम में अब सूरज पर हुई ये स्टडी लोगों को काफी चौंका रही है। सूरज पर हुए इस विस्फोट ने लोगों को हैरान कर और डरा कर भी रख दिया है। पृथ्वी पर इसके क्या साइड इफेक्ट देखने को मिलेंगे, ये आने वाला समय ही बताएगा। फिलहाल वैज्ञानिक भी इस विस्फोट को लेकर काफी चिंता जाहिर कर रहे हैं।
बताते चलें कि सूरज को लेकर माना जाता है कि अगर फ्लेयर्स ज्यादा हुईं तो ओजोन परत पर भी इसका बुरा असर देखने को मिल सकता है। ओजोन परत पृथ्वी पर सूर्य से आने वाली पराबैंगनी किरणों को रोकने के लिए एक कवच के रूप में कार्य करती है।












Click it and Unblock the Notifications