चेहरे पर रेंगते हैं बड़े-बड़े कीड़े-मकोड़े लेकिन नहीं लगता इस शख्स को डर, वीडियो देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे
चेहरे पर रेंगते हैं बड़े-बड़े कीड़े-मकोड़े लेकिन नहीं लगता इस शख्स को डर, वीडियो देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे
नई दिल्ली, 19 अगस्त: किसी के चेहरे पर बड़े-बड़े कीड़े-मकौड़ों को रेंगता हुआ देख आपको क्या महसूस होगा? सवाल अजीब है लेकिन जाहिर सी बात है कि अधिकतर लोगों को डरावना ही लगेगा। कई लोग देखना भी नहीं चाहेंगे। लेकिन दुनिया में कई ऐसे लोग हैं, जिन्हें कीड़े-मकौड़ों ,कीट पतंगों से प्यार होता है। वो भी इतना ज्यादा कि वह उन्हें अपने चेहरे, हाथ, पैर और शरीर के किसी भी अन्य भाग में उसे रेंगने देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर सामने आया है। ये वीडियो कई लोगों को डरावना और कुछ लोगों को सुंदर भी लग सकता है।

इस शख्स के चेहरे पर रेंगते हैं कीड़े-मकोड़े
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़के के चेहरे पर बड़ा वाला कीड़ा रेंगता हुआ दिख रहा है। हैरानी की बात ये है कि लड़के के चेहरे पर बिल्कुल भी डर और शिकन नहीं दिखाई दे रही है। वीडियो में दिख रहा है कि एक लड़के ने अपने चेहरे पर काले रंग का मास्क पहना हुआ है और उसके चेहरे पर बड़े वाले स्टिक कीड़े रेंग रहे हैं। वो भी एक नहीं बल्कि तीन-तीन। शख्स के चहरे पर स्टिक कीड़े रेंगते हैं और लड़का बिल्कुल भी डरा नहीं लगता है।

...तो इसलिए इस शख्स को नहीं लगता कीड़े-मकौड़ों से डर
इस वीडियो क्लिप को insecthaus_adi नामक इंस्टाग्राम हैंडल से अपलोड किया गया है। इस अकाउंट को Adrian Kozakiewicz नाम के शख्स चलाते हैं। वीडियो में दिख रहे शख्स यही हैं। इस इंस्टा हैंडल के 1.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इस इंस्टा हैंडल को पर सैंकड़ों कीड़ों की तस्वीरों और वीडियो देखा जा सकता है। इंस्टाग्राम प्रोफाइल देखकर ऐसा लगता है कि Adrian Kozakiewicz कीड़े-मकौड़ों से बहुत प्रेम करते हैं। यही वजह है कि शायद इन्हें कीड़े-मकौड़ों से डर नहीं लगता है।

क्या आपने कभी देखा है इतना बड़ा स्टीक कीड़ा?
वीडियो को शेयर शख्स ने लिखा है, "क्या आपने कभी इतना बड़ा स्टीक कीड़ा देखा है?'' कैप्शन में यह भी बताया गया है कि ये स्टिक कीड़ा ऑस्ट्रेलिया के Phasma gigas की प्रजाति का है। इस इंस्टाग्राम पर हैंडल पर एक से बढ़कर कीड़े-मकौड़ों का वीडियो है। ऐसे-ऐसे कीड़े भी हैं, जिन्हें आपने शायद पहले कभी नहीं देखा होगा।

वायरल हुआ ये वीडियो
इस वीडियो को 18 अगस्त को शेयर किया गया था। एक दिन पहले 18 अगस्त को शेयर किए जाने के बाद से वीडियो पर 28 हजार से ज्यादा लाइक्स हैं। वहीं इस वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट भी किया है। वीडियो इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोगों ने कमेंट में हार्ट या फायर के इमोटिकॉन्स बनाए हैं। कई लोगों ने लिखा है ये शानदार है। तो वहीं लोगों ने लिखा है उन्हें ये वीडियो काफी पसंद आया है।












Click it and Unblock the Notifications