बंदरों ने धोबी की तरह कुत्ते को धो डाला, डॉगी को रगड़-रगड़कर नहलाने का वीडियो हुआ वायरल

आमतौर पर डॉग्स को नहाना नहीं पसंद होता और अगर मालिक नहलाए, तो इनके हजार नखरे होते हैं। लेकिन एक डॉगी बड़े-बड़े बंदरों के बीच सहमा हुआ सा नजर आ रहा है और बंदर इसकी जमकर धुलाई कर रहे हैं।

जानवर बेहद प्यारे होते हैं। कई बार वे ऐसी हरकत कर जाते हैं, जिसपर यकीन कर पाना काफी मुश्किल होता है। जानवरों की अजीब हरकतें अकसर सोचने पर मजबूर कर देती हैं कि आखिर ये इंसानों जैसे कारनामे कर कैसे लेते हैं। फिर बात चाहे खाना खिलाने की हो या फिर रगड़कर नहलाने की। जी हां! वायरल हो रहे एक वीडियो में बंदरों का ये टेलेंट भी साफ दिख रहा है कि वे किस तरह अपने साथी डॉगी को रगड़ रगड़कर साबुन लगाकर नहला रहे हैं। कुत्ते की सफाई करने में दोनों बंदरों में से कोई जरा सी भी लापरवाही नहीं कर रहा है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।

सहम गया बेचारा डॉगी

सहम गया बेचारा डॉगी

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस कदर ये बंदर कुत्ते की सफाई में जुटे हुए हैं। आमतौर पर डॉग्स को नहाना नहीं पसंद होता और अगर मालिक नहलाए, तो इनके हजार नखरे होते हैं। लेकिन ये डॉगी बड़े-बड़े बंदरों के बीच सहमा हुआ सा नजर आ रहा है और चुपचाप इन्हें खुद की सफाई करने दे रहा है।

वायरल हुआ वीडियो

ये वीडियो @MorissaSchwartz नाम के यूजर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में बंदर बड़ी शिद्दत से डॉगी को नहला रहे हैं। हैरानी की बात तो ये है कि इंसानों की तरह ही ये तरीके से उस डॉगी की सफाई कर रहे हैं।

बंदरों की शानदार सर्विस

बंदरों की शानदार सर्विस

हालांकि, इस काम में उन्हें अपने मालिक की भी भरपूर मदद मिल रही है। कुत्ते को नहलाने के बाद वे खुद की सफाई में भी जुट जाते हैं और फिर अपने मालिक को भी साबुन लगाकर रगड़ने लगते हैं। ये वीडियो बेहद प्यारा है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

जबरदस्त है चारों की बॉन्डिंग

जबरदस्त है चारों की बॉन्डिंग

बंदर कुत्ते को ऐसे नहला रहे होते हैं, जैसे कोई धोबी कपड़े को धोता है। वीडियो क्यूट होने के साथ-साथ काफी फनी भी है। कुत्ता, दोनों बंदर और मालिक की जबरदस्त बॉन्डिंग इस पूरे वीडियो में देखी जा सकती है। बंदरों ने इस कमाल की सर्विस से लोगों को काफी इंप्रेस किया है।

जबरदस्त धुलाई में जुटे चिम्प्स

जबरदस्त धुलाई में जुटे चिम्प्स

कुत्ता भागे ना, इसलिए बंदरों ने उसे दबोचा भी हुआ है। बेचारा कुत्ता बड़े बंदरों के आगे सहमा हुआ है और नखरे भी नहीं दिखा पा रहा है। उसे चुपचाप नहाना पड़ रहा है। दोनों बंदर उसकी साबुन से जबरदस्त धुलाई में जुटे हुए हैं।

चिंपैजी से इंप्रेस हुए लोग

चिंपैजी से इंप्रेस हुए लोग

कुत्ते के बाद बंदर थके नहीं और अपने मालिक की धुलाई में जुट गए। मालिक के अगल-बगल में वे खूब साबुन लगाते दिखे। इसके बाद भी वे रुके नहीं, और अपनी सफाई भी करने लगे। बंदरों की ये शानदार सर्विस का वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। लोगों को बंदरों ने काफी इंप्रेस किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+