VIDEO: घर के कुएं में अचानक गिर गया 28 साल का शख्स, मोटापे ने ऐसे दिया जीवनदान

हेनान। अक्सर जिंदगी में ऐसा होता है जब कोई ना कोई नुकसानदायक चीज भी वरदान बन जाती है। ऐसा ही कुछ चीन में रहने वाले एक शख्स के साथ हुआ। यहां 28 साल के लियू नामक शख्स के मोटापे ने उसे जीवनदान दिया है। दरअसल लियू अपनी मोटी तोंद के कारण कुएं में गिरने से बच गया है। ये पुराना कुआं उसके मकान में ही बना हुआ है, जिसे लकड़ी से ढंक दिया गया था। जिसपर पैर पड़ते ही वो उसमें फंस गया। ये घटना चीन के हेनान प्रांत के लुओयांग शहर की है।

बुरी तरह कुएं में फंसा शख्स

बुरी तरह कुएं में फंसा शख्स

फायर सर्विस विभाग ने इस रेस्क्यू मिशन का वीडियो बीते हफ्ते ही शेयर किया है। जिसमें बिना कमीज के एक शख्स को देखा जो सकता है। वह कुएं में फंसा हुआ है और शांति से मदद के लिए इंतजार कर रहा है। इस वीडियो में फायर सर्विस विभाग की टीम के करीब पांच लोग भी दिखाई दे रहे हैं। विभाग का कहना है कि ये शख्स कुएं में गिरने से केवल इसलिए बच सका है, क्योंकि वह काफी मोटा था। जब उसे बचाने ये लोग यहां पहुंचे तो इन्हें पता चला कि लियू कुएं में बुरी तरह फंस चुका है। इस रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए उन्हें एक मजबूत रस्सी की जरूर भी पड़ी।

अधिक वजन से बची जान

अधिक वजन से बची जान

लियू की कमर के चारों ओर रस्सी बांधकर उसे बाहर निकाला गया। वह बिल्कुल सुरक्षित है। लुओयांग फायर सर्विस का कहना है कि लियू पूरी तरह से ठीक है, उसे किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। ऐसा माना जा रहा है कि उसका वजन 200 किलो से अधिक है। उन्होंने कहा कि वह केवल इसलिए बच सका है क्योंकि उसका वजन काफी अधिक था। अगर कोई पतला शख्स होता तो उसे बचा पाना मुश्किल था।

कुएं से ढंकी लकड़ी पर कूद रहा था लियू

कुएं से ढंकी लकड़ी पर कूद रहा था लियू

जानकारी के मुताबिक लियू मानसिक रूप से बीमार है, वो उस लड़की पर कूद रहा था, जिससे कुएं को ढंका गया था। कुएं के सूख जाने के बाद परिवार ने इसे भरने की योजना भी बनाई थी। अब लियू को बचाए जाने का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जहां कुछ लोगों का कहना है कि मोटापा कई तरह की बीमारियों को जन्म देता है, तो इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि आप इसके फायदे देखकर मोटे ही रहें। वहीं कुछ लोगों ने कहा है कि पहली बार मोटापा किसी के काम आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+