ट्रेन से शैंपू चुराता था पति, तौलिया और कंबल लाया तो फूट पड़ा पत्नी का गुस्सा और फिर... रेलवे ने उठाया ये कदम

Bhopal Man steals Bedsheet from Train: कई बार ऐसा होता है कि जब भी आप कहीं किसी महंगे होटल में घूमने जाते हैं तो वहां से शैंपू, लोशन और भी क्लीनिंग का सामान उठा घर ले आते हैं। कई लोग मानते हैं कि होटल में ठहरने के लिए पैसे दिए हैं और ये करना गलत नहीं है। मगर एक मामले में हद तो तब हो गई, जब शख्स ने न सिर्फ शैम्पू बल्कि तौलिये, कंबल चादर और भी काफी कुछ घर लाना शुरू कर दिया।

पत्नी ने ऐसे खोली पोल
मामला है मध्यप्रदेश के भोपाल का, जहां एक इंजीनियर पति की बीवी ने उसकी पोल खोल दी। हालांकि, ये मामला किसी होटल का नहीं बल्कि ट्रेन का है। पत्नी और पति के बीच लड़ाई हुई तो पत्नी ने बताया कि उसका पति ट्रेनों से चादर, कंबल, तौलियों के साथ-साथ शैंपू और बॉडी लोशन वगैहर घर ले आता था।

Bhopal Man steals Bedsheet blanket

शख्स को पता चला तो...
जब पति को इस बात की भनक लगी कि पत्नी ने उसका पर्दाफाश कर दिया है तो उससे रहा नहीं गया और उसने अपनी पत्नी संग मारपीट शुरू कर दी। हालांकि, रेलवे पुलिस इस मसले की जांच में जुटी हुई है। उधर बीवी ससुराल छोड़ अपने मायके आ गई।

पत्नी ने वायरल कर दिया वीडियो
बताते चलें कि 19 मार्च को अफसाना नाम की महिला ने पुलिस से अपने पति की शिकायत की और बताया कि वो जब भी ट्रेन से सफर करता है तो वहां से कंबल, चादर के साथ साथ काफी कुछ उठा ले आता है। मामला तब बढ़ा, जब पत्नी ने बेडरूम में संदूक में रखे रेलवे के कंबल, चादर और तौलिये का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

ईद के मौके पर हुआ खुलासा
पत्नी ने बताया कि ईद की सफाई में ये सब मिला, तो उसने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। अब ये मामला सुर्खियों में बना हुआ है। इंजीनियर की पत्नी ने बताया कि 12 जनवरी को उसका निकाह कानपुर के मोहम्मद अशरफ से हुआ था। शादी की वजह से महिला ने नौकरी छोड़ दी। पति घर से ही काम कर रहा है। 19 मार्च को पत्नी ईद के मौके पर घर की साफ सफाई कर रही थी तो उसे एक संदूक नजर आया।

सामान देख हैरान हुई महिला
पत्नी ने देखा कि संदूक पर तो ताला लगा हुआ है। जब उसने चाभी ढूंढकर उसे खोला तो पता चला कि इसके अंदर तौलिया, कंबल और भी काफी कुछ सामान रखा हुआ है। महिला ये देखकर काफी हैरान रह गई क्योंकि ये सामान जब ट्रेन में यात्रियों को दिया जाता है तो इसे वापस भी करना होता है। पत्नी बोली कि मैंने पति से कहा कि उन्हें ये सब वापस कर देना चाहिए।

पोल खुलने पर क्या बोला पति?
इसके बाद पति अफसाना पर बुरी तरह से भड़क गया। उसने कहा कि मुझे कुछ भी सिखाने या समझाने की जरूरत नहीं है। इसके बाद अफसाना को पति की ये बात सही नहीं लगी तो उसने रेलवे को कॉल किया और सारा का सारा सामान वापस ले जाने की बात कही। महिला ने साफ कहा कि उसने पास बेडशीट और तौलिये के अलावा काफी कुछ है, जो उसके पति ने चुराए हैं।

महिला ने कहा कि जब आरपीएफ थाने से कॉल आई तो उसके परिवार के सामने ही पति ने उससे मार-पीट करना शुरू कर दिया। इसके बाद वो अपने मायके लौट आई। महिला ने बताया कि ये सारा सामान जो भी संदूक में पड़ा है, ये उसके निकाह से पहले का है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+