बेंगलुरु में खोया विदेशी शख्स का पैसों से भरा बैग, 'सेफ्टी आईलैंड' की मदद से ऐसे मिला सारा सामान
Bengaluru safety island: बीते दिनों मालदीव के एक नागरिक का पैसा, बैग, पासपोर्ट और कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज खो गए थे लेकिन बेंगलुरू में बने नए 'सेफ्टी आईलैंड' की मदद से सब कुछ वापस मिल गया। घटना के कुछ ही घंटों के अंदर बेंगलुरू पुलिस ने शख्स के सामान का पता लगा दिया और सोमवार को उसे सौंप दिया।
बेंगलुरु पहुंचा मालदीव का नागरिक
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मालदीव की एक फुटबॉल टीम साउथ एशियन फुटबॉल फेडरेशन चैंपियनशिप के लिए बेंगुलरू पहुंची थी। टीम के एक फोटोग्राफर ने किराए परऑटो लेकर गरुड़ मॉल का सफर किया लेकिन उतरते हुए वो अपना सामान लेना भूल गया। ऑटो के जाने के बाद वो बुरी तरह से घबरा गया।

पैसे और दस्तावेजों से भरा बैग खोया
शख्स का सारा सामान खो चुका था, जिसमें कि पैसे, दस्तावेज, कैमरा और बहुत सारे उपकरण थे। इसके बाद कुछ लोगों ने उसे सेफ्टी आइलैंड डिवाइस का उपयोग करने का सुझाव दिया। ये डिवाइस मॉल के पास ही स्थापित की गई थी। इसके बाद नागरिक ने सेफ्टी आइलैंड के पास बना एसओएस बटन दबाया और कंट्रोल रूम को अपनी सारी स्थिति बताई। इसके बाद शिकायत के कुछ ही घंटों के अंदर अशोक नगर पुलिस ने उस वाहन का पता लगा लिया और यात्री का सारा सामान उसे सौंप दिया।
क्या हैं सेफ्टी आइलैंड?
बताते चलें कि सेफ्टी आइलैंड टेलीफोन बूथ स्ट्रक्चर हैं, जो बेंगलुरु के अलग-अलग जंक्शन्स पर नीले रंग में स्थापित किए गए हैं। जब भी कोई संकट में हो या फिर अपने मोबाइल तक उसकी पहुंच ना हो, तो वो नजदीकी पुलिस स्टेशनों से संपर्क करने के लिए इन सेफ्टी आइलैंड्स की मदद ले सकते हैं।
क्यों लगाए हैं ये उपकरण?
बेंगलुरू पुलिस के अनुसार, संकट में फंसे लोगों को पुलिस तक पहुंचाने में मदद के लिए शहर भर में लगभग 30 सेफ्टी आइलैंड्स बनाए गए हैं। कथित तौर पर पुलिस ने महिलाओं की अधिक आवाजाही वाले व्यस्त जंक्शनों वाले इलाकों को चुना है और इन उपकरणों को वहां लगाया है।













Click it and Unblock the Notifications