OMG! ऑटो ड्राइवर पिता ने कुछ यूं मनाया बेटी का जन्मदिन, दिल को छू लेने वाला VIDEO
'पिता के सिर का ताज हैं बेटियां, उनका अभिमान हैं बेटियां'...कविता की यह पक्तियां आपने सुनी ही होंगी। लेकिन, इसको हकीकत में बेंगलुरु के एक ऑटो ड्राइवर ने बखूबी अपने जीवन में उतारा है। यहां एक पिता अपनी बेटी का जन्मदिन अनोखे ढंग से मनाते हुए नजर आया।
ड्राइवर ने बेटी के जन्मदिन के मौके पर अपनी ऑटो को पिंक रंग के गुब्बारों से सजाया। इसके बाद, अपने रोजाना के काम पर निकल पड़ा। पूरे दिन सवारियों को अपने गंतव्य तक पहुंचाया। इस दौरान ऑटो में सफर करने वालों के लिए दुल्हन की तरह सजी ऑटो कौतूहल का विषय बनी रही। जिसमें से एक सुमेधा उप्पल भी थीं।

जिन्होंने इस दृश्य को दिल को छू लेने वाला बताते हुए अपने फोन के कैमरे में कैद कर लिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर वीडियो क्लिप पोस्ट कर अपना अनुभव साझा किया। उप्पल ने गुब्बारे वाले इमोजी के साथ लिखा कि यह उनकी बेटी का जन्मदिन था। शेयर किए जाने के बाद से इसे प्लेटफॉर्म पर एक लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और छह हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।
सोशल मीडिया पर मिले ऐसे रिक्शन
उबर इंडिया ने वीडियो देखकर भावुक टिप्पणी की। कहा कि पापा का प्यार ही तो, हम सबका इंजन है । बेटी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। वहीं, एक यूजर ने कहा कि बहुत प्यारा। एक अन्य ने लिखा कि मेरा दिन बना दिया, झूठ नहीं बोलूंगा। एक अन्य यूजर ने कहा कि क्या शानदार पल आपने कैद किया है। काश मैंने इसे कैद किया होता। बेहद खूबसूरत।
बेंगलुरु के ऑटो में दिल को छू लेने वाले दृश्यों का भंडार!
इस बीच, कुछ दिन पहले बेंगलुरु की रहने वाली नम्रता एस राव ने एक ऑटो ड्राइवर के साथ हुई बातचीत साझा की थी। राव की कन्नड़ में बातचीत करने की क्षमता का पता चलने पर ड्राइवर ने उनकी बेटी की शिक्षा के बारे में बातचीत शुरू की। उन्होंने इस बातचीत को 'प्यारा बेंगलुरु पल' करार दिया।
बातचीत तब सामने आई, जब राव ने कन्नड़ में मौसम के बारे में पूछताछ की और अपनी भाषा दक्षता से ड्राइवर को आश्चर्यचकित कर दिया। इससे एक चर्चा शुरू हुई, जिसमें ड्राइवर ने अपनी बेटी के लिए उपलब्ध प्रवेश परीक्षाओं की सलाह मांगी, जो इस समय 11वीं कक्षा में है।
जैसा कि राव ने बताया, बातचीत की शुरुआत 'तुंबा सेके अल्ला? (बाहर वास्तव में बहुत गर्मी है, है ना?) के साथ शुरू हुई, जिस पर कैब ड्राइवर ने समान उत्साह के साथ जवाब दिया कि ओह कन्नड़ बरट्टा (आप कन्नड़ में बोले)। आगे सीईटी और एनईईटी जैसी प्रवेश परीक्षाओं के बारे में चर्चा हुई। राव ने ड्राइवर से पूछा कि क्या वह अक्सर यात्रियों के साथ ऐसी बातचीत करते हैं? तो ड्राइवर की प्रतिक्रिया दिल को छू लेने वाली थी। ऑटो ड्राइवर ने कहा कि इला (नहीं) मैडम, हम लोगों को समझते हैं, हमें वाइब्स भी मिलती हैं। मुझे लगा कि इस बारे में पूछने के लिए आप एक सही इंसान हैं, इसीलिए।












Click it and Unblock the Notifications