यात्रियों से भरी कार को बाघ ने जबड़े से पकड़कर पीछे खींचा, लोगों के छूटे पसीने...देखें Video

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक बाघ (Tiger) अपना शक्ति प्रदर्शन करता दिखाई दे रहा है। बता दें कि वायरल हो रहा ये वीडियो बेंगलुरु के बन्नेरघट्टा नेशनल पार्क (Bannerghatta National Park in Bengaluru) का है। डेढ़ मिनट के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बंगाल टाइगर (Bengal Tiger) यात्रियों के भरी एक कार को अपने जबड़ों से पकड़कर खींच रहा है।

बंगाल टाइगर ने किया शक्ति प्रदर्शन

बंगाल टाइगर ने किया शक्ति प्रदर्शन

यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, बंगाल टाइगर की ताकत देख यूजर्स भी हैरान हैं। सोशल मीडिया (social media) यूजर मोना पटेल द्वारा ट्विटर पर पोस्ट किए गए इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। बता दें कि प्रकृति को करीब से देखने के लिए टूरिस्ट बड़ी संख्या में बेंगलुरु के बन्नेरघट्टा नेशनल पार्क पहुंचते हैं। जंगली जानवरों से बचाने के लिए यात्रियों को बंद कार में बैठने की सलाह दी जाती है।

नुकीले दांतों से गाड़ी के बंपर को किया डैमेज

नुकीले दांतों से गाड़ी के बंपर को किया डैमेज

हाल ही में सामने आए एक वीडियो में इसका उदाहरण भी मिला है कि खुली गाड़ी में बैठने से कितने बुरे हालात पैदा हो सकते हैं। दरअसल, डेढ़ मिनट के वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बंगाल टाइगर अपने नुकीले दांतों से गाड़ी के बंपर को उखाड़ने की कोशिश कर रहा है। इस गाड़ी के अंदर कुछ लोग भी बैठे हुए हैं, जबकि दूसरे वाहन से लोगों ने वीडियो शूट किया है।

पूरी ताकत लगाकर कार को पीछे खींचता है बाघ

पूरी ताकत लगाकर कार को पीछे खींचता है बाघ

इस दौरान बाघ लगातार वाहन को खींचने के लिए अपने दांत बंपर में गड़ाने की कोशिश करता है। बाघ के हमले से गाड़ी का पिछला हिस्सा डैमज हो जाता है। लेकिन, इस वाकये के चश्मदीद उस समय हैरान रह जाते हैं जब, बाघ यात्रियों से भरी कार को आसानी से पीछे की ओर खींचने लगता है। ये सब देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ। वीडियो में आप देख सकते हैं कि बाघ अपनी पूरी ताकत लगाकर गाड़ी को पीछे की ओर खींच रहा है।

दो बाघों को देख डर गए लोग

दो बाघों को देख डर गए लोग

बाघ, यात्रियों से भरी कार को एक बार नहीं बल्कि कई बार पीछे खींचता है। हालांकि कार में बैठे लोगों को इससे जरा भी डर नहीं लगा और वह इस मोमेंट को एंजॉय कर रहे थे। इस बीच वहां एक अन्य बाघ भी आ जाता है जिसे देख लोग और डर जाते हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो ढेरों लाइक्स मिल रहे हैं और लोग वीडियो पर बहुत से कमेंट्स भी कर रहे हैं।

Video देखने के लिए यहां करें क्लिक

यह भी पढ़ें: Video: हाथी के पीछे झाड़ियों में घात लगाए बैठा था बाघ, आगे जो हुआ उसे देख आनंद महिंद्रा भी रह गए दंग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+