यहां बियर पीते हुए करते हैं योगा, ट्रेनिंग के लिए लगी लंबी लाइनें
नई दिल्ली। हो सकता यह बात आपको भले ही बेतुकी लगे, लेकिन रूस की राजधानी मॉस्को में आजकल एक अनोखी योगा क्लास चल रही है, जिसमें हिस्सा लेने के लिए हर कोई उत्साहित है। दरअसल यहां पर बिययर पीते हुए अनोखा योगासन सिखाया जाता है। यह क्लास "बियर योगा" के नाम से फेमस हो रही है। इस क्लास में लोगों की हाथों में बियर की बॉटल ही दिखाई देती है। मजे की बात यह है कि यह बियर क्लासेज हाल ही में खुली है और यहां पर हिस्सा लेने वालों लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई हैं।

नया एक्सपीरिएंस देती है यह क्लास
यह बियर योगा क्लास पार्टिसिपेंटस को खूब रिझा रहा है। योगासन करते समय उन्हें इस बीयर बॉटल्स को अपने मुंह में दबाकर या फिर सिर पर रखकर आसन करना होता है। बियर पीने के शौकीन लोग जब थक हारकर बैठ जाते हैं तो बीयर के एक दो सिप भी ले लेते हैं। इस तरह से योगा करने में लोगों के साथ कई सारे फनी इंसीडेंटस भी होते हैं। जिसको वो खूब एंज्वाय करते हैं।
दिमाग को सुकून देने वाली थेरेपी हैं बियर योगा
उनका कहना है कि यह बियर योगा क्लास दिमाग को सुकून देने वाली एक थेरेपी है। जिससे मन और शरीर दोनों ही हेल्दी रहते हैं। दरअसल इस क्लासेज की शुरुआत एक मैरिड कपल ने मिलकर की है। इस हर उम्र के लोग हिस्सा लेने आते हैं। इस तरह की अनोखी एक्टीविटीज बर्लिन और सिडनी में भी चल रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications