लाइव कैमरे पर लेती है पति-पत्नी के 'रोमांस' का टेस्ट, गलती होने पर बताती सही तरीका, वसूलती है मोटी फीस
Hannah Nicole: पति-पत्नी, प्रेमी-प्रेमिका के बीच का रिश्ता बेहद खास होता है। शादी या प्यार की शुरुआत में सब कुछ सही रहता है। पति-पत्नी एक दूसरे को समय भी देते हैं। लेकिन इनमें से कुछ लड़के या लड़की बोरिंग भी होते हैं जिन्हें रोमांस का सही तरीका पता नहीं होता है। उन्हें यह पता नहीं होता कि सामने वाले पार्टनर को क्या पसंद है? दोनों पति-पत्नी के पास इसका रास्ता नहीं सूझता रहता है कि आखिर रिश्ता को कैसे सुधारा जाए। ऐसे में वे फिर डॉक्टर के पास जाते हैं या काउंसलर के पास जाते हैं।
अमेरिका की रहने वाली एक महिला भी इसी तरह की एक्सपर्ट है जो कपल्स को रोमांस का तरीका सिखाती है जिससे उनकी जिंदगी में फिर से प्यार भर जाए। वे एक दूसरे को बेइंतेहा प्यार करने लगें। हालांकि, पति-पत्नी या प्रेमी-प्रेमिका की जोड़ी को फिर से परफेक्ट बनाने के लिए वह मोटे पैसे भी चार्ज करती है।

परेशान पति-पत्नी पहुंचते हैं हैना के पास
अमेरिका के नैशविले की रहने वाली हैना निकोल (Hannah Nicole) को लव गुरु माना जाता है। जब पति-पत्नी के रिश्ते किसी भी तरीके से सही नहीं होते तब वे इस महिला एक्सपर्ट के पास पहुंचते हैं। बस 10 दिन की ट्रेनिंग में रिश्ते पटरी पर आ जाते हैं। हैना खुद को मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट के साथ-साथ रिलेशनशिप एक्सपर्ट भी बताती हैं। उनके क्लाइंट्स या सब्सक्राइबर्स, उनकी मदद से अपने रिश्तों को सुधारने का काम करते हैं।
लाइव कैमरे पर लेती हैं रोमांस का टेस्ट
जब भी कोई पति-पत्नी अपनी समस्या लेकर हैना निकोल (Hannah Nicole) के पास आते हैं तो हैना निकोल पहले दोनों से प्यार से बात करती हैं और समस्या को प्वॉइंट आउट करती हैं। फिर समस्या को एक कॉपी पर नोट करती हैं। इसके बाद उन्हें एक कमरे में भेजती हैं फिर रोमांस करने के लिए कहती हैं। अगर दोनों में से कोई भी इस दौरान रोमांस करने में गलती करते पाया जाता है तो वह बीच में ही टोक देती हैं। फिर रोमांस का सही तरीका बताती है। उन्हें बताती हैं कि कहां आपलोग गलती कर रहे हो। फिर एक सप्ताह तक अपने पास भी रखती हैं। ताकि दोनों के व्यवहार को नोटिस कर सके। इस दौरान हैना निकोल दोनों को बात करने का सही तरीका भी बताती हैं। गलतियों से बचने की सलाह देती हैं।
ऑनलाइन भी देती हैं ट्रेनिंग
कई मर्द उनसे सामने रोमांस की बात करने में झिझकते हैं, इसलिए हैना उनसे ऑनलाइन बातें करती हैं। उन्होंने बताया कि पार्टनर के प्राइवेट मोमेंट्स को लाइव देखने के लिए वह मोटी फीस वसूलती हैं। दोनों पार्टनर चाहते हैं कि हैना उन लोगों को देखते हुए, रोमांस करने का सही तरीका बताए। जहां गलती हो रही हो वहां उन्हें समझाए।
जानें कितनी फीस है मेंटल एक्सपर्ट हैना की
डेली स्टार न्यूज से बात करते हुए हैना ने अपनी कमाई के बारे में स्पष्ट रूप से खुलासा नहीं किया। लेकिन उन्होंने ये बताया कि वो हर महीने 7 फिगर में कमाती हैं। यानी कि महीने में 10 लाख से अधिक कमाई करती हैं।












Click it and Unblock the Notifications