समुद्र से अनोखे जीव की खोज! चमकने वाली इस मछली की खूबसूरती पर फिदा हो जाएंगे आप
Viral Video: कई बार समुद्र में ऐसे जीव नजर आ जाते हैं, जिनकी बनावट पर यकीन कर पाना एक बार के लिए मुश्किल हो जाए। अकसर ये क्रिएचर लोगों की उनके प्रति दिलचस्पी को बढ़ा देते हैं। पानी के अंदर दिखा ये नया रहस्यमयी जीव वाकई में हैरान करने वाला है, जिसका एक क्लिप अब वायरल हो रहा है।
Monterey Bay Aquarium ने इस क्लिप को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। कैप्शन में उन्होंने लिखा कि ब्लडी-बेली कॉम्ब जेली में ऐसा क्या है जो आपको पसंद नहीं आएगा?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिखने वाले इस जीव के पूरे शरीर पर 'चमकदार इंद्रधनुषी रोशनी' नजर आ रही है। इसके साथ ही लाल रंग का यह जीव दिखने में खूनी पेट वाली कंघी जेली जैसा है।
वीडियो में दिख रहे इस जीव को देखने के बाद कोई भी खुद को मंत्रमुग्ध होने से नहीं रोक पाएगा। लाल रंग की ब्लडी-बेली कॉम्ब जेली जब पानी में सफर पर निकलती है तो इसके शरीर पर दिखने वाली 'चमकदार इंद्रधनुषी रोशनी' खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। मालूम होता है कि कोई डिस्को लाइट चमक रही है।
एमबीएआरआई के अनुसार, करीब 20 साल पहले साइंटिस्ट ने इस जीव की खोज की थी। इस जीव के बारे में अधिक जानकारी जुटाने के लिए दूर से संचालित वाहनों का उपयोग किया गया है। ब्लडी-बेली कॉम्ब जेली लाल रंग के कई अलग-अलग रंगों में आती है, लेकिन इसका पेट हमेशा ब्लड रेड रंग का होता है।
वीडियो देख यूजर्स ने दिए गजब के रिएक्शन
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस वीडियो को अब तक एक लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जबकि पोस्ट को 7 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। इस हैरान करने वाले जीव को देखने के बाद यूजर्स के रिएक्शन की बाढ़ आ चुकी है, जहां लोग अपने-अपने अंदाज में वीडियो पर रिएक्ट करते नजर आ रहे हैं।
यहां देखें वीडियो..












Click it and Unblock the Notifications