Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

महिला ने मारी छींक तो नाक से निकली 12 साल पुरानी अंगूठी, हर कोई देखकर रह गया हैरान

नई दिल्ली। दुनिया में कई घटनाएं इतनी अजब-गजब होती है कि वो चर्चा का विषय बन जाती है। ऐसी ही एक घटना ब्रिटेन में हुई। ब्रिटेन में महिला की छींक के साथ कुछ ऐसी चीज निकली, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। 12 साल पहले जो अंगूठी खो गई थी वो सालों तक उनकी नाक में फंसी रही और 12 सालों के बाद अचानक छींक के साथ उनके नाक से बाहर निकल गई। महिला ने जैसे ही छींक मारी तो उसके नाक से खोई अंगूठी बाहर निक गई।

 छींक के साथ निकली 12 साल पुरानी अंगूठी

छींक के साथ निकली 12 साल पुरानी अंगूठी

ब्रिटेन की रहने वाली अबिगेल थॉम्पसन के साथ अजीबो-गरीब हादसा हुआ। अबिगेल ने जैसे ही छींक मारी उसके नाक से कोई चीज निकलकर जमीन पर गिर पड़ी। जब उसे उसने हाथों में उठाकर देखा तो हैरान रह गई। वो उसी की अंगूठी थी जो 12 साल पहले गुम हो गई थी। अबिगेल को वो अंगूठी उसकी मां ने उसके 8वें जन्मदिन पर दी थी, लेकिन एक दिन वो अंगूठी अचानक खो गई। उसे लगा कि अंगूठी चोरी हो गई है। इस घटना के 12 साल बीच गए। कुछ दिन पहले उसको नाक अंदर को चमकता हुआ दिखाई दिया। जैसे ही उसने जोर से छींक मारी तो अंगूठी बाहर निकल आई।

 12 साल तक नाक में फंसी रही अंगूठी

12 साल तक नाक में फंसी रही अंगूठी

Metro यूके की रिपोर्ट के मुताबिक अबिगेल ने कहा कि वो अंगूठी उसकी मां ने उसे दी थी। वो अंगूठी उसके नाक में फंसी हुई थी। 20 साल अबिगेल एक दिन सोफे पर बैठी हुई थी। उसे बार-बार छींक आ रही थीं। उसने कपड़े से साफ कर अपनी नाक के भीतर देखा तो हैरान रह गई। नाक के भीतर कुछ चमक रहा था।जैसे ही उसने जोर से छींक मारी तो उसकी नाक से अंगूठी बाहर निकल गई। अंगूठी को देखकर वो हैरान रह गई, क्योंकि ये वहीं अंगूठी थी जो 12 साल पहले गुम हो गई थी। हैरानी की बात तो ये थी कि इस दौरान उसकी नाक में कोई परेशानी नहीं आई।

 नहीं हुई कोई परेशानी

नहीं हुई कोई परेशानी

अबिगेल वेस्ट यॉर्कशायर में पेशे से ब्यूटी थेरेपिस्ट हैं। उन्होंने कहा कि मैं कभी सोच भी नहीं सकती थी कि अंगूठी नाक में फंसी हुई है। 12 सालों में मुझे कभी कुछ फंसा हुआ महसूस नहीं हुआ। कभी सांस लेने में दिक्कत नहीं हुई। कभी डॉक्टर के पास नहीं जाना पड़ा। हालांकि वो अपनी पुरानी अंगूठी मिलने से बेहद खुश है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+