B.com कर 14 साल की CA के साथ नौकरी, अब बीन रहा है कूड़ा, जानें क्यों?

बीकॉम की पढ़ाई कर 14 साल तक अच्छी नौकरी करने वाला ये शख्स आज दिल्ली की सड़कों पर सुन रहा है कूड़ा। जानें क्यों?

नई दिल्ली। कई बार हमारे सामने ऐसा कुछ हो जाता है, जिसके बारे में सोच भी नहीं पाते है। हमारे आसपास हो रही इन अजीब घटनाओं को लेकर हम सोच में पड़ जाते है। ऐसा ही कुछ इन दिनों दिल्ली की सड़कों पर हो रहा है। जी हां राजधानी दिल्ली की सड़कों पर इन दिनों कुछ ऐसा हो रहा है, जिसे जानकर आपका मन भर उठेगा।

 Bcom passed and worked 14 years with CA is now working as Garbage picker, Know the reason

इन दिनों इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक कूड़े बीनने वाले का इंटरव्यू लिया गया है।ये कूड़ा बीनने वाला बेहद खास है, क्योंकि ये फर्राटे से अंग्रेजी बोलता है और अच्छा पढ़ा-लिखा है। जी हां बीकॉम की पढ़ाई कर 14 सालों तक नौकरी करने के बाद इस इस शख्स ने ऐशो आराम की जिंदगी जीने के बजाए दिल्ली की सड़कों पर कूड़ा बीनने का काम चुना।

कड़ी मेहनत करने के बाद बीकॉम की पढञाई पूरी की और एक सीएम के साथ उसने 14 साल नौकरी की, लेकिन फिलहाल वह देश की सेवा करते हुए अपना पेट पाल रहा है। देश की सेवा करने का मतलब यहां देश की गंदगी को साफ करना है। वह दिल्ली की गंदगी साफ करता है यानी कूड़ा इकट्ठा करता है और उसी से अपना पालन पोषण भी करता है।

जब उससे पूछा जाता है कि इतना पढ़ने-लिखने के बाद वो ये काम क्यों कर रहा है तो उसका जवाब बस इतना होता है कि वह अपना पेट पाल रहा है। वो कहता है कि वह देश से गंदगी साफ करना चाहता था। इसलिए उसने कूड़ा बीनने का काम शुरू कर दिया। उसके मुताबिक लोग सिर्फ सोचते हैं करते नहीं. इसलिए उसने ऐसा किया। वो दूसरों को प्रेरणा दे रहा है। देखिए वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+