क्या आपने सुना बार्बी गर्ल का कन्नड़ वर्जन? वीडियो ने लोगों को किया इंप्रेस
Viral Barbie video: मोस्ट अवेडेट 'बार्बी' फिल्म ने 12 जुलाई को रिलीज के बाद से तहलका मचाया हुआ है। फिल्म कई लेवल पर सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से ट्रेंड कर रही है। बात चाहे ब्रांड की हो, किसी कंपनी की हो या फिर सोशल मीडिया इन्फ्लुंसर्स की, हर कोई इस पिंक बैंडवैगन में कूद रहा है। अब इन सबके बीच 'बार्बी गर्ल' का कर्नाटक वर्जन ऑनलाइन सामने आया है।
बार्बी का कन्नड़ वर्जन
वीडियो को महेश राघवन द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। अपने बायो के मुताबिक महेश एक संगीत निर्माता और कलाकार हैं। राघवन ने 1977 में आए बार्बी गर्ल गाने का एक दक्षिण भारतीय संस्करण बनाया है।

बार्बी गर्ल का मैशअप
कैप्शन में उन्होंने लिखा कि यहां एक बार्बी गर्ल का कर्नाटक मैशअप है। लोगों को महेश का वीडियो इतना पसंद आया कि इसे अभी तक 2 लाख से भी ज्यादा लाइक्स और 3 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। कमेंट सेक्शन में भी लोग आर्टिस्ट के टैलेंट की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई लोग इसे शानदार तो कई हैरत भरा बता रहे हैं।
क्या बोले लोग?
एक यूजर ने कहा कि ये तो ओरिजनल गाने से लाख गुना ज्यादा अच्छा है। एक और ने कहा कि ये बहुत ही ज्यादा सुंदर है। एक ने कहा कि खुशी भरे इस गाने को सुनने और आनंद लेने के लिए मैं तैयार हूं। दूसरे ने कहा कि मेरा तो सिर ही चकरा गया। बिल्कुल मलयालम फिल्म के किसी शीर्षक जैसा लग रहा है।
बार्बी की बात करें तो ग्लोबल लेवल पर इसने लोगों का दिल जीत लिया है। फिल्म में मार्गोट रॉबी, रयान गोसलिंग, दुआ लीपा, सिमू लियू, एरियाना ग्रीनब्लाट, माइकल सेरा और एम्मा मैके जैसे अन्य कलाकार हैं। इसका निर्देशन ग्रेटा गेरविग ने किया है।












Click it and Unblock the Notifications