Video: पहली बार बाल कटवाते वक्त जोर-2 से रोने लगा बच्चा, नाइयों ने गाया गाना, बच्चे ने चुपचाप कटवाए बाल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अगर आपका मूड खराब है तो आपको यह वीडियो जरूर देखना चाहिए। हमें यकीन है यह वीडियो आपका दिन बना देगा।
नई दिल्ली, 13 सितंबर। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अगर आपका मूड खराब है तो आपको यह वीडियो जरूर देखना चाहिए। हमें यकीन है यह वीडियो आपका दिन बना देगा। दरअसल यह वीडियो एक नाई की दुकान का है। नाई की दुकान पर एक बच्चा अपने पापा के साथ बाल कटवाने आता है। जैसे ही उसका बाल कटवाने का नंबर आता है, वह जोर-जोर से रोने लगता है।
Recommended Video

बच्चे को चुप कराने के लिए नाइयों ने चली चाल
बच्चा जोर-जोर से रोए जा रहा था। तभी उसे चुप कराने के लिए दुकान पर काम कर रहे दूसरे नाइयों ने गाना गाना शुरू कर दिया। फिर क्या था गाना सुनकर बच्चा चुप हो गया और देखते ही देखते नाई ने उसके बाल काट दिये।

पहली बार बाल कटवा रहा था बच्चा
यह वायरल वीडियो इटली की एक नाई की दुकान का है। दरअसल बच्चा पहली बार अपने बाल कटवा रहा था और अपने बाल कटवाए जाने को लेकर बहुत चिंतित था। इसलिए सभी ने उसे सहज महसूस कराने के लिए गाना गाना शुरू कर दिया। इस वीडियो 2019 में रेडिट न्यूज द्वारा शेयर की गई थी, लेकिन अब यह वीडियो एक बार फिर वायरल हो रही है।

इंटरनेट पर धमाल मचा रहा वीडियो
वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। अब तक इस पर 5,200 व्यूज भी आ चुके हैं। वहीं वीडियो पर लोग जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। आप भी देखें यह शानदार वीडियो।












Click it and Unblock the Notifications