Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ग्राहक ने की वीडियो जैसे हेयर स्टाइल की मांग तो नाई ने कर दिया कुछ ऐसा

नई दिल्ली। कई बार शेव करवाते या बाल कटवाते वक्त कैंची टेढ़ी चल जाने से काम बिगड़ जाता है। ऐसे लोगों के साथ होता रहता है। लेकिन चीन से ऐसा एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दरअसल यहां एक शख्स ने बारबर यानी नाई को अपने बालों में बनाने के लिए यूट्यूब पर एक हेयर स्टाइल दिखाया लेकिन इस दौरान उसने वीडियो पॉज कर दिया जिससे स्क्रीन पर दिख रहे मॉडल के सिर पर प्ले का बटन दिखने लगा।

barber made play button on his head After Chinese Man Shows Him a Haircut on Paused Video

ऐसे में नाई ने इसे ही हेयरस्टाइल समझकर शख्स के सिर पर बना डाला। इस बात को समझते ही शख्स ने अपनी सिर पकड़ लिया। उसे मालूम ही नहीं चला कि उसके सिर पर हेयरस्टाइल के नाम पर प्ले बटन बनाया जा चुका है। इसके बाद चीन के एक एंटरटेनमेंट ब्लॉगर टियान शी की नजर में जब ये वाक्या आया तो उसे वीबो पर इसकी फोटो शेयर कीं।

ये तस्वीर जल्दी ही वायरल हो गईं और इसपर लोगों के जबरदस्त कमेंट आ रहे हैं। इस तस्वीर को कुल 25000 बार शेयर किया जा चुका है। हालांकि सिर पर ये अजीब हेयरस्टाइल पाने वाला शख्स इससे खुश है। हालांकि नाई की बेवकूफाना हरकत देखकर वो न सिर्फ चौका बल्कि हंस हंसकर लोटपोट हो गया। शायद उसने सोचा भी नहीं होगा कि बारबर इतना बड़ा बेवकूफ निकलेगा और उसके साथ ऐसा कुछ कर जाएगा।

यह भी पढ़ें- इटली के लड़के संग प्यार में पड़ी यूके की लड़की, गूगल ट्रांस्लेट के सहारे होती है बातचीत

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+