बेंगलुरू मेट्रो की हालत देख लोगों को आई मुंबई लोकल की याद, दरवाजे पर लटकी दिखी महिलाएं

Bangalore metro crowd video: बेंगलुरु मेट्रो की पूरी पर्पल लाइन का संचालन शुरू होने के कुछ दिनों बाद भारी भीड़ के कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं। एक वीडियो में महिलाएं दरवाजों के बीच से निकलने की कोशिश करती दिखीं तो दूसरे में कुछ महिलाएं साइड हैंडल से लटक रही थीं।

छह सेकंड के इस वीडियो को मूल रूप से बेंगलुरु के एक निवासी द्वारा पोस्ट किया गया था और इसे इंडियन टेक एंड इंफ्रा नामक हैंडल द्वारा दोबारा पोस्ट किया गया था। सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर इसे 1.3 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा गया।

bangalore metro crowd video

वीडियो शेयर करते हुए इसके कैप्शन में शख्स ने लिखा था कि बेंगलोर मेट्रो में सुबह की भीड़-भाड़ वाला दृश्य। एक यूजर ने पोस्ट किया कि "बेंगलुरु को मेट्रो में यात्रियों की भारी भीड़ का सामना करना पड़ रहा है।"

वीडियो पर इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की बड़ी संख्या में कमेंट्स भी आए, जिनमें से एक ने कहा, "अगले 10-15 वर्षों में यातायात समस्याओं से बचने के लिए कई शहरों में मेट्रो परिवहन का प्राथमिक साधन होगा। शहरों को अगले 2-3 दशकों के बारे में सोचना चाहिए और अभी योजना बनानी चाहिए, क्योंकि ऐसे बुनियादी ढांचे के निर्माण में वर्षों लग जाते हैं।

यहां देखें मेट्रो का वीडियो...

कई लोगों ने भीड़ की तुलना बदनाम मुंबई लोकल ट्रेनों से की। एक यूजर ने जवाब में कहा कि "ये मुंबई लोकल ट्रेनों की तरह होता जा रहा है, हाहा," जबकि दूसरे ने लिखा कि मुंबई लोकल प्रो मैक्स। एक अन्य यूजर ने रिएक्ट करते हुए कहा कि ये मेट्रो शहर में अच्छे सार्वजनिक परिवहन की जरूरत को दिखाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+