OMG! सड़क पर गिरी बच्ची के ऊपर से गुजर गई 2 SUV कार, आगे जो हुआ देखकर दंग रह जाएंगे आप
चीन पर सड़क पर छोटी सी बच्ची के ऊपर से गुजर गई 2 एसयूवी कार और फिर...
नई दिल्ली। आज से पहले हमने आपको कई वायरल वीडियो के बारे में बताया। कई सड़क हादसों की खौफनाक तस्वीरें दिखाई, लेकिन आज जिस वायरल वीडियो के बारे में हम बात करने जा रहे हैं उसके बारे में न तो आपने पहले कभी सुना होगा और न ही आज से पहले इसना भयानक हादसा कभी देखा होगा।

बीजिंग के व्यस्त सड़क पर जहां चारों ओर से तेज रफ्तार गाड़ियां आ रही थी, अचानक एक बच्ची फुटपाथ से सड़क पर उतर आई। बच्ची सड़क पार करना चाह रही थी, लेकिन तेज रफ्तार गाड़ियों के बीच वो फंस गई और सड़क पर गिर गई। बच्ची इतनी छोटी थी कि गाड़ी चला रहे लोगों को वो दिखाई भी नहीं दी और दो एसयूवी कार उसके ऊपर से गुजर गई।
सबको लगा कि बच्ची अब बच नहीं सकेगी, लेकिन जब गाड़ियां बच्ची के ऊपर से हटी तो सबके चेहरे में खुशी लौट आई। बच्ची गाड़ियों के नीचे से सुरक्षित बच निकली थी। वो बिल्कुल सुरक्षित थी। बच्ची को सुरक्षित देख फौरन ही एक शख्स ने बच्ची को गोद में उठाकर उसे किनारे ले गया। इस वीडियो को 25 अप्रैल को अपलोड किया गया है। 5 दिनों में ही उसे 3 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। आप भी देखिए ये कमाल का वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications