VIDEO : ऊदबिलाव की 'स्वीमिंग क्लास' में Baby Otter की तैराकी, यूजर्स को बचपन के साथ याद आए मम्मी-पापा

इंटरनेट पर कई ऐसे वीडियो दिख जाते हैं, जिनसे इंसान सहज तरीके से कनेक्ट कर लेता है। ऐसी ही एक वीडियो देखकर लोगों को अपना बचपन और मम्मी-पापा की सख्ती याद आ गई। baby otter swimming class by mother otter orehon zoo usa

ओरेगन (अमेरिका), 06 सितंबर : पशुओं की कई गतिविधियां ऐसी होती हैं, जिनसे इंसान खुद को कनेक्ट कर लेता है। ऐसी ही एक वीडियो को देखकर इंस्टाग्राम यूजर्स ने कहा कि उन्हें अपने बचपन और मम्मी-पापा की सख्ती याद आ गई। जानना दिलचस्प है कि इस वायरल वीडियो में आखिर ऐसा क्या था जिसे देखकर यूजर्स को अपने मां-बाप की याद आ गई। दरअसल, इस वीडियो में अमेरिका के वॉशिंगटन पार्क स्थित ओरेगन जू में ऑटर यानी ऊदबिलाव की तैराकी दिखाई गई है। इसमें एक मां अपने बच्चे यानी Baby Otter को तैरना सिखा रही है। देखिए वीडियो-

ओरेगन चिड़ियाघर का वीडियो

ओरेगन चिड़ियाघर का वीडियो

मदर ओटर ने अपने बच्चे को तैरना सिखाने के लिए कड़ी मशक्कत करती दिखी। इंटरनेट पर वायरल वीडियो में मां और बच्चे को एक साथ तैरने के लिए जाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो अमेरिका के ओरेगन चिड़ियाघर का है। इसे केवल एक दिन में 62,000 से अधिक बार देखा जा चुका है और 5,000 से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।

ऊदबिलाव के बच्चे बेहद उत्साहित

ऊदबिलाव के बच्चे बेहद उत्साहित

Amazing Sciencez द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "वह बच्चे को गले से पकड़कर पानी में डुबो देगी। ऊदबिलाव के बच्चे बेहद उत्साहित (buoyant) होते हैं, इसलिए तैराकी सीखने के लिए बच्चे के शरीर पर पहले से मौजूद पानी के पंख (built-in water wings) से मदद मिलेगी।

Baby Otter का नटखट बर्ताव

Baby Otter का नटखट बर्ताव

वीडियो पर भी घटना को एक्सप्लेन करते टेक्स्ट लिखे गए हैं। बताया गया है कि ऊदबिलाव की मां अपने बच्चों को तैरना इसी तरीके से सिखाती है। क्लिप में देखा जा सकता है कि ऊदबिलाव माँ के साथ पानी में जाने से पहले सूखी सतह पर नटखट जैसा बर्ताव कर रहा है।

धक्का देकर तैराकी सिखाई

धक्का देकर तैराकी सिखाई

बच्चे को तैराकी सिखाने पर आमादा Mother Otter अपने बच्चे की गर्दन पकड़ती है और पानी की ओर आने के लिए धक्का देती है। थोड़ी देर बाद ऊदबिलाव पहले पानी के अंदर जाती है और फिर अपने बच्चे को भी उसके नीचे ले जाती है।

Baby Otter को देखकर बचपन याद आया

Baby Otter को देखकर बचपन याद आया

मां और बच्चे को एक साथ पानी में तैरते देखा जा सकता है। पहले तो मां ऊदबिलाव अपने बच्चे को गले के पास पकड़कर रखती है, लेकिन फिर बच्चे को अपने पानी में छोड़ देती है और Baby Otter तैरना सीख जाती है। यूजर्स ने इंस्टाग्राम पर रोचक कमेंट्स किए। कुछ यूजर्स ने ऊदबिलाव की मां की तारीफ की तो कुछ ने इस घटना को अपने बचपन से जोड़ते दिखे।

नीचे देखें वीडियो-

मेरी मां ने भी मुझे वैसे ही सिखाया

Baby Otter की 'स्वीमिंग क्लास' देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, अरे ! ऐसा लगा जैसे मेरे पिताजी मुझे सिखा रहे हैं। एक अन्य ने कहा, अजीब बात है। मेरी मां ने भी मुझे वैसे ही सिखाया। एक अन्य यूजर ने कहा, मुझे भी एक पूल में फेंक दिया गया और कहा गया कि तैरना सीखो या डूबने को तैयार रहो। बता दें की जीवविज्ञान के मुताबिक ऊदबिलाव मांसाहारी स्तनधारी हैं। इन्हें लुट्रिना (Lutrinae) फैमिली का माना जाता है। मौजूदा समय में ऊदबिलाव के 13 प्रकार मछली और अकशेरूकीय (invertebrates) प्रजातियों को खाते हैं। सभी ऊदबिलाव सभी अर्ध-जलीय, जलीय या समुद्री प्रजाति के हैं। वेसल्स, बैजर्स, मिंक और वूल्वरिन सभी Mustelidae फैमिली के सदस्य हैं। इसमें वेसल्स, बैजर्स और मिंक भी शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+