VIDEO: मरी हुई मां को बार-बार उठाने की कोशिश कर रहा बच्चा, भावुक कर देगा Golden Langur का वीडियो
वायरल वीडियो में मरे हुए लंगूर के पास उसका बच्चा सिसक-सिसक कर रो रहा है। वीडियो काफी भावुक कर देने वाला है। लंगूर का बच्चा अपनी मरी हुई मां को उठाने की पूरी कोशिश कर रहा है।

मां तो मां होती है फिर चाहे बात इंसानों की हो या फिर जानवरों की। मां के जाने का गम जानवरों में भी उतना ही होता है, जितना कि इंसानों में। मां को खोने का गम कोई भी सहन नहीं कर पाता। असम में इस बात का एक हालिया उदाहरण सामने आया, जब एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने के बाद लंगूर की मौत हो गई। उसकी मौत के बाद जो दृश्य सामने आया, वो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप में मरे हुए लंगूर के पास उसका बच्चा है, जो सिसक सिसक कर रो रहा है।

बच्चे ने जोर से पकड़ा मां का मुंह
वायरल वीडियो में बच्चे ने अपनी मां के चेहरे को पकड़ा हुआ है। अपनी मां को जगाने की ये बच्चा पूरी कोशिश कर रहा है। लेकिन अफसोस कि उसकी मां उसे छोड़ कर जा चुकी है। भावुक कर देने वाले इस पोस्ट को आईएफएस अधिकारी सुशांत नंदा ने ट्विटर पर शेयर किया है। कैप्शन में उन्होंने लिखा कि ये मुझे लंबे समय तक परेशान करेगा।
वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि लंगूर का एक्सीडेंट हो गया और उसकी मौत हो गई है। बच्चा मां की गोद में है और उसे नहीं मालूम कि हुआ क्या है। अधिकारी ने कहा कि बच्चे को बचाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। देखते ही देखते इमोशनल करने वाला ये वीडियो वायरल होने लगा। बच्चे का रोना दिल दहला देने वाला है। लोग इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

'वीडियो ने किए मेरे दिल के टुकड़े'
एक यूजर ने कहा कि इस वीडियो ने मेरे दिल के लाखों टुकड़े कर दिए। एक ने कहा कि बेचारे ने अपनी मां को खो दिया। रोते हुए लंगूर के इस बच्चे के वीडियो को लोगों ने कई बार देखा। वीडियो को कईयों ने रीट्वीट भी किया। लगभग 2 हजार से भी ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया। लोग इस वीडियो को देखने के बाद काफी इमोशनल भी हो रहे हैं।

मरी हुई मां के लिए तड़प रहा बच्चा
स्थानीय मीडिया सूत्रों के अनुसार, स्थानीय वन एजेंसी लंगूर के छोटे से बच्चे की देखभाल कर रही है। इस बच्चे को सावधानीपूर्वक निरीक्षण के बाद वापस जंगल में छोड़ दिया जाएगा। वीडियो में वाकई बच्चा जिस तरह से अपनी मां के लिए तड़प रहा है, वो रुला देने वाला है। बच्चा अपनी मरी हुई मां को जगाने की पूरी कोशिश कर रह रहा है, लेकिन उसे नहीं मालूम कि उसकी मां उसे छोड़कर जा चुकी है। उसे आस-पास खड़ी भीड़ से भी फर्क नहीं पड़ रहा। वो बस अपनी मरी हुई मां को जगाने की कोशिश में लगा हुआ है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications