अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन मुस्लिम परिवार में गूंजी किलकारी, घरवालों ने नाम रखा- राम रहीम
22 जनवरी को अयोध्या नगरी श्रीराम के नारों से गूंज उठी। कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा की गई। हिंदू तो हिंदू मगर मुस्लिम परिवार भी खुशी से झूम उठे, जिसके बाद हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल नजर आई। इस बीच कल ही के दिन उत्तर प्रदेश के फिरोजपुर में मुस्लिम परिवार में एक बच्चे का जन्म हुआ।
अयोध्या में राम मंदिर के प्रतिष्ठा समारोह के दिन सोमवार को फिरोजाबाद में एक मुस्लिम महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया और हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश देते हुए उसका नाम राम रहीम रखा। जिला महिला अस्पताल के प्रभारी डॉ. नवीन जैन ने बताया कि सोमवार को महिला फरजाना ने एक बच्चे को जन्म दिया।

डॉ. जैन ने कहा, बच्चा और मां दोनों ठीक हैं। उन्होंने आगे कहा कि बच्चे की दादी हुस्ना बानो ने उसका नाम राम रहीम रखा है। बानो ने कहा कि उन्होंने हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश देने के लिए बच्चे का नाम राम रहीम रखा है।
बताते चलें कि कानपुर के गणेश शंकर विद्यार्थी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की कार्यवाहक प्रभारी सीमा द्विवेदी ने कहा कि सोमवार को यहां 25 बच्चे पैदा हुए।












Click it and Unblock the Notifications