सांप के बाद अब मकड़ी ने किया चिड़िया का शिकार, VIDEO देख लोग रह गए हैरान
नई दिल्ली: हमारे आपके घर में किसी ना किसी कोने में मकड़ी मिल ही जाएगी। वैसे तो हम इन मकड़ियों को ज्यादा खतरनाक नहीं समझते हैं, लेकिन इनकी कुछ प्रजातियां ऐसी हैं जो सांप और पक्षियों तक का शिकार कर लेती हैं। इसके लिए बस उन्हें एक मजबूत जाल बिछाने की जरूरत होती है। कुछ ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मकड़ी ने किया चिड़िया का शिकार
ट्विटर पर Nature is Scary नाम के एक हैंडल से काफी दिलचस्प वीडियो शेयर किया गया है। 54 सेकेंड के इस वीडियो में एविक्लिया मकड़ी (Avicularia) एक चिड़िया का शिकार करती है। साथ ही उसे एक ही बार में खाने लगती है। वीडियो देखकर लगता है कि चिड़िया मर चुकी है, क्योंकि उसमें कोई हलचल नहीं हो रही है।
वीडियो देखकर कर गए हैरान
देखते ही देखते ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अब तक इसे चार लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। सोशल मीडिया यूजर्स ये देख कर हैरान हैं कि आखिर छोटी सी मकड़ी ने कैसे खुद से बड़ी चिड़िया को आसानी से अपना निवाला बना लिया। एक ट्विटर यूजर ने अपने दोस्त को टैग करते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा कि हमारे घर के अंदर की मकड़ियां भी मजबूत हो रही हैं, बच के रहना।

सांप का किया था शिकार
कुछ दिन पहले Nature is Lit नाम के ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया गया था। जिसमें एक सांप और उसके ऊपर बैठी मकड़ी दिख रही थी। इसके साथ कैप्शन लिखा था कि ब्लैक विडो स्पाइडर ने एक सांप को पकड़ा। वैसे तो वीडियो शुरू में सामान्य सा ही दिखेगा लेकिन जब आप उसे ध्यान से देखेंगे, तो पता चलेगा कि सांप बुरी तरह से मकड़ी के जाल में फंस गया है और हिल नहीं पा रहा है। वहीं मकड़ी उसके ऊपर बैठकर हमला कर रही है। ये वीडियो कहां और कब का है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन वीडियो से पता चलता है कि मकड़ी ने किसी गाड़ी के पास जाल बिछाया था, जिसमें सांप फंस गया।
-
'मुसलमानों से ज्यादा तो हिंदू मर्द ही', बॉलीवुड की फेमस मुस्लिम एक्ट्रेस का बड़ा बयान, धर्म पर ये क्या कहा? -
26 साल बाद सामने आया सलमान खान-ऐश्वर्या राय का ऐसा वीडियो, लोगों के उड़े होश, स्टेज पर किया था ये काम -
VIDEO: Hardik Pandya की गर्लफ्रेंड से भिड़े ICC अधिकारी, मैदान से बाहर जाने को कहा? फिर मचा भयंकर बवाल -
खेल जगत में शोक की लहर, मैच के दौरान 25 साल के भारतीय खिलाड़ी का निधन, मैदान पर ही थम गई सांसें -
LPG Crisis: नहीं बंद होंगे होटल-रेस्तरां!, Commercial Cylinder के लिए हरदीप सिंह पुरी ने किया बड़़ा ऐलान -
PM Kisan 22nd Installment: कितने बजे आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त? ऐसे चेक करें अपने अकाउंट का स्टेटस -
अमिताभ बच्चन के ऊपर टूटा दुखों का पहाड़, करीबी का हुआ निधन, इमोशनल पोस्ट पढ़ दहल उठेगी आत्मा! -
LPG संकट के बीच SP नेता की जमाखोरी का खुलासा! 32 भरे सिलेंडरों के साथ धरा गया अब्दुल रेहान -
IPL से पहले क्रिकेट जगत में मचा हड़कंप, फिक्सिंग के आरोप में KKR के पूर्व खिलाड़ी सस्पेंड, ICC ने लगाया बैन -
ODI World Cup 2027: विराट कोहली-रोहित शर्मा को लेकर BCCI ले सकती है अब तक का सबसे बड़ा फैसला, फैंस हैरान! -
Vanshika Caste: बचपन की दोस्त संग Kuldeep Yadav लेंगे सात फेरे, क्या है वंशिका की कास्ट? -
Weather Delhi-NCR: दिल्ली वालों के लिए गुड न्यूज! अचानक बदलेगा मौसम, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट












Click it and Unblock the Notifications