गर्लफ्रेंड संग खेल रहा था न्यूड छुपन-छुपाई, फंसा वॉशिंग मशीन में

Washing Machine
विक्टोरिया। ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया के मूरूपना इलाके में रहने वाला जॉन की गर्लफ्रेंड ऐली (दोनों के नाम बदले हुए) उसी के घर पर मिलने आयी। दोनों के दिमाग में शरारत सूझी और न्यूड होकर हाईड एंड सीक यानी छुपन-छुपाई खेलने का फैसला किया। खेल 15 ही मिनट चल पाया था कि अचानक बाथरूम से चिल्लाने की आवाजें आने लगीं। ऐली तुरंत पहुंची तो देखा जॉन वॉश‍िंग मशीन के अदर नग्न अवस्था में फंस गया है।

यह अजीबो-गरीब घटना ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया शहर के मूरूपना की है, जहां एक 20 वर्षीय युवक नग्न अवस्था में वॉशिंग मशीन में छिपने के दौरान फंस गया। इस युवक को निकालने के लिये पुलिस को फायर ब्रिगेड की रेस्क्यू टीम का सहारा लेना पड़ा।

जॉन ने बताया कि खेल के वक्त उसके दिमाग में अचानक शरारत सूझी और वह वॉश‍िंग मशीन में जा छिपा। सोचा ऐली उसे खोज नहीं पायेगी। लेकिन इस अजब-गजब डेटिंग का सारा मजा तब किरकिरा हो गया, जब वह मशीन से बाहर ही नहीं निकल पाया।

निकालने के लिये बुलानी पड़ी रेस्क्यू टीम

जॉन इस कदर मशीन के वॉशर में फंस गया, कि उसका खुद से निकलना मुश्किल हो गया। ऐली ने भी तमाम कोश‍िशें कीं, लेकिन जॉन को बाहर नहीं निकाल सकी। तभी उसने अपने दोस्तों को फोन किया। दोस्तों की भी तमाम कोश‍िशों के बावजूद जॉन वॉशिंग मशीन में ही पूरी तरह नग्न अवस्था में फंसा रहा। तब दोस्तों ने हार मानकर पुलिस को फोन किया। पुलिस को जब सारी घटना फोन पर बतायी, तो पुलिस अपने साथ फायर ब्रिगेड की रेस्क्यू टीम को अपने साथ लेकर जॉन के घर पहुंची।

रेस्क्यू टीम ने भी शुरू में तमाम प्रयास किये, जो विफल रहे। तभी रेस्क्यू ऑफीसर के कहने पर जॉन के शरीर पर ऑलीव ऑयल लगाया गया, जिससे उसकी त्वचा नर्म पड़ गई और उसे मशीन से बाहर निकाला जा सका।

ऑस्ट्रेलिया की यह खबर जब इंटरनेट पर वॉयरल हुई, तब तमाम सवाल उठने लगे। जारिह है सारे सवाल शरारत से भरे ही थे। एक ने पूछा कि गर्लफ्रेंड के आने के टाइम पर जॉन नग्न होकर मशीन में क्यों घुसा? आखिर उसका मकसद क्या था? किसी ने पूछा अगर मैं फंस जाऊं तो क्या ऑलिव ऑयल यानी जैतून का तेल मुझे निकालने के लिये सही रहेगा? एक ने पूछा कि उसकी गर्लफ्रेंड पर क्या बीती होगी, जब उसने अपने ब्वॉयफ्रेंड को मशीन में देखा होगा?

खैर ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने जब जॉन से सवाल किये तो उसने जवाब दिया, कि मेरे लिये यह घटना किसी ट्रॉमा से कम नहीं थी। असल में मैं यह देखना चाहता था कि नग्न अवस्था में वॉश‍िंग मशीन के अंदर बैठकर कैसा लगता है। खैर कुछ भी हो हंसी से लोटपोट कर देने वाली इस घटना से एक रिकॉर्ड जरूर बन गया वो यह कि ऑस्ट्रेलिया के जॉन वॉश‍िंग मशीन में रखे जाने वाले सबसे भारी चीज बन गये!

जरूर पढ़ें इससे पहले की यह घटना- जहां बच्ची फंसी थी वॉशिंग मशीन में

पिछले सप्ताह ही अमेरिका में 11 साल की एक बच्ची हाइड एंड सीक खेलते वक्त वॉश‍िंग मशीन में जा छिपी और फंस गई। बच्ची रोने लगी। उस दौरान घर पर सिर्फ दादी मां और अन्य बच्चे ही थे। शाम तक फंसी हुई बच्ची का दोपहर का खाना भी वॉशिंग मशीन के अदंर ही हुआ। शाम को जब उसकी मां घर आयी, तो उसने प्रयास किये और विफल रही।

मां ने तुरंत पुलिस को फोन लगाया। पुलिस यहां भी फायर ब्रिगेड की रेस्क्यू टीम को लेकर पहुंची। टीम को भी बच्ची को मशीन से बाहर निकालने में 90 मिनट लगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+