Astronaut Gorilla Suit: अंतरिक्ष स्टेशन में घुसा 'गोरिल्ला ,हलक में अटकी अंतरिक्ष यात्री की जान! VIDEO वायरल
Astronaut Gorilla Suit: अंतरिक्ष स्टेशन में घुसा 'गुरिल्ला',हलक में अटकी अंतरिक्ष यात्री की जान! VIDEO वायरल

Astronaut Gorilla Suit: अंतरिक्ष यान में अंतरिक्ष यात्रियों को लंबा समय बिताना पड़ता है। शून्य गुरुत्वाकर्षण में अंतरिक्ष यात्रियों को वहां रहना आसान नहीं होता है। इसके बावजूद दुनिया को अंतरिक्ष की दुनिया से रूबरू करवाले के लिए सारी मुश्किलें झेलते हैं। अंतरिक्ष यान के सीमित संसाधन में जैसे-तैसे धरती से अंतरिक्ष पर गए अपने साथियों के साथ समय बिताते हैं। ऐसे में अगर उनके बीच कोई जानवर उनके पास उड़ता हुआ आ जाए तो अंतरिक्ष यात्रियों की जान तो सूख जाएगी ही कुछ समय पहले अंतराष्र्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर ऐसा ही कुछ जब अचानक सेअंतरिक्ष यान में एक काला गोरिल्ला घुस गया! सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, आइए जानते हैं आखिर इसकी सच्चाई क्या है ?

हवा में उड़ता हुआ आया गोरिल्ला डरे अंतरिक्ष यात्री
वायरल हो रहे वीडियो में नजर अंतरिक्ष यान के अंदर एक काले रंग का गोरिल्ला हवा में उड़ता हुआ नजर आ रहा है। अंतरक्षि स्टेशन में जैसे ये गोरिल्ला नजर आता है तो उसमें मौजूद अंतरिक्ष यात्री की जान हलक में आ जाती है। वीडियो में नजर आ रहा है कि गोरिल्ला को देखकर अंतरिक्ष यात्री अपनी जान बचाने के लिए यहां वहां बचता फिर रहा है।

जानें कहा स्पेस स्टेशन में कहां से आया गोरिल्ला
दरअसल, जब किसी व्यक्ति को किसी स्थान पर अत्यधिक लंबा समय बिताना पड़ता है, तो वह आसानी से ऊब जाता है और माहौल को खुशनुमा करने के लिए ऐसा कोई नजारा नई चेतना भर देता है। कुछ ऐसा ही करने करने के लिए एक अंतरिक्ष यात्री ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) में एक गोरिल्ला बनकर अपने साथियों का मूड फ्रेश करने के लिए ऐसा किया।

गोरिल्ला से घबराते हुए अतरक्षि भागते हुए नजर आए
अंतरिक्ष यान में जीरो गुरुत्वाकर्षण में चालक दल को प्रैंक करने के लिए गोरिल्ला सूट अंतरिक्ष यात्री पहन कर आ गया और सभी को सरप्राइज कर दिया। इस क्लिप को हिस्टोरिक वीड्स ने ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो में अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री स्कॉट केली को गोरिल्ला सूट पहने एक सफेद बैग से बाहर निकलते हुए नजर आ रहा है। कुछ ही सेकंड में, गोरिल्ला ब्रिटिश अंतरिक्ष यात्री टिम पीक का पीछा करते नजर आ रहा है। मिस्टर पीक जीरो ग्रेविटी में गोरिल्ला से घबराते और भागते हुए दिखाई दे रहे हैं।

अंतरिक्ष स्टेशन के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा मजाक
ये वीडियो 2016 में शूट किया गया था, लेकिन फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। केली ने पीपल मैगजीन को 2022 में दिए इंटरव्यू में कहा था उनके जुड़वां भाई मार्क केली ने शरारत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। "मैं एक दिन अपने भाई के साथ फोन पर था और उसने कहा, 'अरे, मैं तुम्हें गोरिल्ला सूट भेज रहा हूं और मैंने कहा, 'क्यों?' क्योंकि पहले कभी अंतरिक्ष में गोरिल्ला नहीं रहा। मार्क केली ने सूट को वैक्यूम-पैक किया और इसे जून 2015 में एक मानव रहित स्पेसएक्स मिशन में डाल दिया।
Greatest space prank ever pulled in the history of International Space Station pic.twitter.com/i23GaBNlxR
— Historic Vids (@historyinmemes) February 22, 2023
वीडियो क्लिप को 6.7 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है
हालांकि, 2016 में, उन्होंने सूट को फिर से भेजा और इस बार डिलीवरी सफल रही। ऑनलाइन साझा किए जाने के बाद से, इस मजेदार क्लिप को 6.7 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है और 65,000 लाइक्स मिल चुके हैं। पोस्ट का कैप्शन में लिखा "अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा अंतरिक्ष मज़ाक।" एक यूजर ने लिखा "इसलिए मैं अंतरिक्ष यात्री बनना चाहता हूं।"
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications