एस्ट्रॉनॉट ने बताया अंतरिक्ष में कैसे पी जाती है कॉफी, यूरोपियन एजेंसी ने दी जानकारी
हम में से कई लोग तो इस बात के बारे में सोचते ही रह जाते हैं कि अंतरिक्ष में लोग अपना वक्त कैसे गुजारते होंगे। वे क्या खाते-पीते होंगे? पूरा दिन क्या करते होंगे? उन्हें वहां से धरती कैसी दिखती होगी? सबसे अहम बात कि गुरुत्वाकर्षण बल ना होने के चलते अगर वे कुछ खाते-पीते भी होंगे तो कैसे? कई सवाल हैं, जो हर किसी के मन में उमड़ते होंगे। हाल ही में एक क्लिप वायरल हो रहा है, जिसमें साफ नजर आ रहा है कि अंतरिक्षयात्री स्पेस में खाते-पीते कैसे हैं?
हाल ही में यूरोपियन स्पेस एजेंसी ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें दिखाया गया है कि अंतरिक्षयात्री कॉफी कैसे पीते हैं। क्लिप में सामंथा नाम की एक अंतरिक्षयात्री दिखा रही है कि कैसे वे लोग अंतरिक्ष में कॉफी पीते हैं। क्लिप के कैप्शन में लिखा हुआ था कि हमारी एस्ट्रॉनॉट बता रही हैं कि वे लोग सुबह अंतरिक्ष में कॉफी कैसे पीते हैं।

वीडियो की शुरुआत स्पेसयात्री के जार में कॉफी दिखाने से होती है। इसके बाद देखते ही देखते वो इस कॉफी को पीने लगती हैं। क्लिप के कैप्शन में भी लिखा हुआ है कि 'हमारे अंतरिक्ष यात्री ने दिखाया कि वह अंतरिक्ष में अपनी सुबह की कॉफी कैसे पीती है!" ईएसए ने हैशटैग #InternationalCoffeeDay के साथ लिखा। अंतरिक्ष एजेंसी ने विशेष रूप से अंतर्राष्ट्रीय कॉफी दिवस मनाने के लिए वीडियो पोस्ट किया। पेय पदार्थ के रूप में कॉफी का जश्न मनाने और उसे बढ़ावा देने के लिए हर साल 1 अक्टूबर को ये दिन मनाया जाता है।
देखते ही देखते क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा और लोग इसपर खूब रिएक्शन देने लगे।












Click it and Unblock the Notifications