पृथ्वी की ओर आ रहा एक और Asteroid, 10 बसों जितना बड़ा है आकार, इससे हमको कितना खतरा?
अंतरिक्ष में बहुत सारे एस्टेरॉयड घूमते रहते हैं। इसमें से कुछ कभी-कभी पृथ्वी के बहुत पास आ जाते हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले कुछ घंटे में एक एस्टेरॉयड हमारे ग्रह के पास से गुजरेगा। उन्होंने ये भी बताया कि इससे हमारे ग्रह को कितना खतरा है।
इस एस्टेरॉयड को 2013 WV44 नाम से जाना जाता है। इसका आकार 10 बसों जितना बड़ा है। ये बुधवार को सुबह 9 बजे (बीएसटी) पृथ्वी के पास से गुजरेगा। भारत के हिसाब से ये वक्त दोपहर 1.30 बजे के आसपास होगा।

वैज्ञानिकों के मुताबिक इस एस्टेरॉयड का व्यास 524 फीट के आसपास होगा, जबकि इसकी रफ्तार 11.8 किमी प्रति सेकंड है। ये एस्टेरॉयड एक घंटे में 26 हजार मील से ज्यादा की दूरी तय कर रहा। ये ध्वनि की गति से भी 34 गुना ज्यादा रफ्तार है।
खतरे पर क्या बोले वैज्ञानिक?
इसका आकार बड़ा है और रफ्तार ज्यादा, लेकिन पृथ्वी को इससे कोई खतरा नहीं है। एस्टेरॉयड 2013 WV44 हमारे ग्रह से 2.1 मिलियन मील दूरी से गुजरेगा। इतनी दूरी अंतरिक्ष के हिसाब से सुरक्षित मानी जाती है। मामले में एक एक्सपर्ट ने कहा कि ये दूरी हमारे चंद्रमा से लगभग 9 गुना अधिक है, फिर भी ये एस्टेरॉयड को नियर अर्थ ऑब्जेक्ट (NEO) के रूप में वर्गीकृत किया गया।
लगातार पास से गुजर रहे एस्टेरॉयड
अभी हाल ही में एस्टेरॉयड 2023 MU2 को लेकर नासा ने अलर्ट जारी किया था। इसका आकार 16 फीट का था, जो कुछ दिनों पहले पृथ्वी से 2.1 लाख किलोमीटर दूर से गुजरा। वैसे आशंका जताई गई थी कि अगर ये पृथ्वी के दायरे से गुजरा तो कुछ नुकसान हो सकता है, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।
सिर्फ बड़े एस्टेरॉयड से ही खतरा
वैज्ञानिकों के मुताबिक अंतरिक्ष में अरबों-खरबों एस्टेरॉयड और उल्कापिंड हैं, जो लगातार आगे बढ़ते रहते हैं। कभी-कभी वो किसी ग्रह से टकरा जाते हैं। पृथ्वी की बात करें, तो अगर छोटा एस्टेरॉयड की टक्कर हमारे ग्रह से हुई, तो वो वायुमंडल में ही जलकर राख हो जाएगा। अगर कोई बड़ा एस्टेरॉयड टकराया, तो उससे नुकसान हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications