चमत्कार! कोमा में पड़ी मां ने दिया बच्चे को जन्म
नई दिल्ली। अगर आपको किसी प्रेगनेंट महिला के बारे में कोई रोचक खबर सुनने को मिले तो जाहिर सी बात है कि आप उसे सुनना चाहेंगे। क्यों कि जनाब यही वो दुनिया जहां आए दिन हर दिन कुछ न कुछ अजब गजब इंसीडेंटस देखने को मिलते हैं। 2016 में अर्जेन्टीना में एक ऐसे ही घटना सामने आई, जिसे सुनकर शायद आप दांतों तले ऊंगली दबा लें। चलिए आपको भी बता देते हैं कि क्या है आखिर वो रोचक इंसीडेंट।

मां बनना नया नहीं पर ऐसे मां बनना वाकई नया
अर्जेंटीना में अमीलिया बैनन नाम की एक 34 साल की महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। अब आप सोचेंगे इसमें नया क्या है। दरअसल इन्होंने इस बच्चे को लगातार चार महीने से कोमा में बने रहने की अवस्था में जन्म दिया है। डॉक्टर और मेडिकल साइंस भी इस अनोखे घटनाक्रम को देखकर हतप्रभ है। क्यों कि शायद ही ऐसा अजीबो गरीब इंसीडेंट पहले कभी आपने भी देखा हो। यही वजह है कि इंटरनेट की दुनिया में उनके मां बनने की खबर तेजी से वायरल हो गई।
अंत भला तो सब भला
कहते हैं न कि अंत भला तो सब भला। कोमा में जाने की पीछे की घटना भी काफी दुखद भरी है। एक भयानक कार एक्सीडेंट के चलते अमीलिया के साथ यह अनहोनी घटित हुई। कोमा में जाने के बाद डॉक्टर्स को उनकी डिलीवरी की संभावनाएं न के बराबर दिखाई दे रही थीं। एक समय ऐसा भी आया जब उन्होंने प्रेगनेंसी समय पूरे होन पर एक हेल्दी बच्चे को जन्म दिया।
जीसस के जन्म के ठीक पहले हुआ जन्म
इस दौरान अमीलिया के बच्चे सेनटीनो की देखरेख उनकी बहन ने की। सेनटीनो का जन्म का समय भी बड़ा रोचक है। सेनटीनो का जन्म क्रिसमस के कुछ समय पहले ही हुआ इसलिए उनका परिवार उन्हें इसे जीसस क्राइस्ट की ब्लेसिंग मानते हैं।
उनका घर ही बन गया था हॉस्पिटल
अमीलिया के परिवार ही नहीं बल्कि मेडिकल साइंस में इस रोचक इंसीडेंट को लेकर खुशियों की लहर छा गई। 2017 के शुरुआती दौर में उन्होंने चलने की इच्छा अपने भाई सीजर से जाहिर की। हॉस्पिटल से रिलीफ होने के बाद उनका कमरा ही एक तरह से डॉक्टर्स का क्लीनिक बन गया। पिछले थर्सडे को डॉक्टर्स ने उनकी तेजी से सुधरती हालत की काफी प्रशंसा की।












Click it and Unblock the Notifications