VIDEO: स्टेडियम में बैठी युवती का हुस्न देख मदहोश हुआ कमेंटेटर, कमेंट्री छोड़कर गाने लगा गाना

नई दिल्ली, जून 18: हमने खेल के कई ऐसे मैच देखे हैं जहां खेल से ज्यादा दर्शक लाइमलाइट चुरा ले जाते हैं। कभी-कभी, दर्शकों में से किसी की प्रतिक्रियाएं वायरल मीम बन जाती हैं। तो वहीं कुछ दर्शक राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय क्रश बन जाते हैं। क्रिकेट, फ़ुटबॉल और बेसबॉल मैच सोशल मीडिया के लिए ऐसे कॉन्टेंट तैयार करने के लिए लोकप्रिय हैं। क्रिकेट मैचों में ऐसे कई उदाहरण हैं जब दर्शकों में 2-3 खूबसूरत महिलाओं पर ध्यान केंद्रित करने के चलते कैमरामैन का जमकर मजाक उड़ा है। अब एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जब एक महिला दर्शक को देखकर कमेंटेटर अपना आपा खो बैठा।

दर्शकों के बीच बैठी लड़की का हुस्न देख कमेंटेटर का फिसला दिल

दर्शकों के बीच बैठी लड़की का हुस्न देख कमेंटेटर का फिसला दिल

ट्विटर हैंडल से शेयर किए गए इस वीडियो में एक महिला स्टेडियम स्टैंड में बैठी हुई है, च्युइंगगम चबा रही है और चारों ओर देख रही है। इस बीच उसकी सुंदरता से मंत्रमुग्ध होकर, एक अरब कमेंटेटर ने मैच के बारे में बात करने के बजाय उसके लिए गाना शुरू कर दिया। कैमरामैन ने कथित तौर पर उसे कई बार ज़ूम किया। हालांकि यूजर्स को कैमरामैन का ये व्यवहार पसंद नहीं आया।

कैमरामैन के जूम से नाराज हुए यूजर्स

माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर लोगों ने कहा कि कैमरामैन का ज़ूम इन करना अजीब था, इसलिए उसे नौकरी से निकाल देना चाहिए। अब तक वायरल वीडियो को 2.1 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। हालांकि यूजर्स वीडियो को नाराजगी भी जाहिर कर रहे हैं। दरअसल कैमरामैन ने स्टेडियम में बैठी महिला का टांगे पर काफी देर तक जूम किया था। जिसे लेकर लोगों उसकी आलोचना कर रहे हैं।

कमेंटेटर का समर्थन करते दिखे यूजर्स

कमेंटेटर का समर्थन करते दिखे यूजर्स

क्लिप की प्रामाणिकता अज्ञात है, और कई लोगों ने बताया कि क्लिप को एडिट किया गया है। एक यूजर्स ने लिखा कि, क्लिप का दूसरा भाग, जिसे ज़ूम इन किया गया है, पहले भाग का रीप्ले है। बताया कि दूसरे क्लिप पर चैनल का लोगो नहीं था। वहीं एक अन्य यूजर्स ने कमेंटेटर के समर्थन में लिखा कि, हालांकि यह अनुचित है लेकिन अपराध नहीं है अगर उन्होंने महिला की सुंदरता की प्रशंसा की। लोग इस घटना को लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+