पाकिस्तान में शादी...दिल्ली में नौकरी, अब आगे क्या करना चाहती हैं अंजू? बताई अपनी ख्वाहिश
Anju Pakistan news: अंजू जबसे पाकिस्तान से शादी करके भारत लौटी हैं, तबसे उनकी चर्चा जोरों-शोरों पर है। अंजू को हाल ही में दिल्ली में नौकरी भी मिल गई है और वे वर्क फ्रॉम होम कर रही हैं। कुल मिलाकर कहें तो वे भारत मे ही बसने का सोच भी रही हैं।
अंजू ने बताया कि वे भारत में ही रह रही हैं और उन्हें नौकरी भी मिल गई है। अब सवाल उठता है कि क्या अंजू नौकरी ही करती रहेंगी या फिर उन्होंने कुछ और भी सोचा है। तो बता दें कि अंजू ने खुद इस बात का खुलासा किया है।

आजतक से बातचीत में अंजू ने बताया कि वे बिजनेस करना चाहती हैं। अंजू ने बताया कि वे घर से ही ऑनलाइन नेटवर्किंग का भी काम कर रही हैं। अंजू के लिए ये काफी आसान इसलिए भी हो रहा है क्योंकि लोग उन्हें जानते हैं और पहचानते हैं।
उधर पति नसरुल्ला भारत आने की पूरी कोशिश में लगा हुआ है मगर अंजू का हिंदुस्तानी पति अरविंद इसमें अड़चनें डालने में लगा हुआ है। अब हालिया इंटरव्यू में अंजू ने इस बारे में काफी कुछ कहा है। साथ ही अंजू ने ये भी बताया कि वे और नसरुल्ला भारत में ही शादी कर बसने की प्लानिंग कर रहे हैं। मगर अंजू और नसरुल्ला की शादी तब तक पॉसिबल नहीं है, जब तक अंजू का पहला पति उन्हें तलाक नहीं दे देता।
अंजू ने आगे बताया कि वे भिवाड़ी में ऑनलाइन नेटवर्किंग का ही काम करती थीं। ऐसे में उन्हें नेटवर्किंग के काम का अनुभव भी है। ऐसे में वे खुद की कंपनी शुरू करने के बारे में भी सोच रही हैं। अंजू पहले भी लोगों के पास जाती थीं और लोगों को जोड़ने की कोशिश करती थीं। मगर अब लोग खुद अंजू से जुड़ रहे हैं।
ऐसे में लोगों से संपर्क कर अंजू को फायदा भी हो रहा है। इसके बाद अंजू ने ये भी बताया कि बच्चे उन्हीं के पास हैं।












Click it and Unblock the Notifications