एंजलीना जॉली के जैसे दिखने के लिए इस लड़की ने करवाई 50 सर्जरी, लोगों ने नाम दिया 'Zombie'
अपने चहेते सितारे की तरह दिखने के लिए आजकल लोग सर्जरी करवाने तक को तैयार हैं। हॉलीवुड सेंसेशन एंजलीना जॉली की एक फैन उनके जैसा दिखना चाहती थीं। इसके लिए उसने 50 सर्जरियां करवा डालीं लेकिन अब हालत ऐसी हो गई है कि लोगों ने उसे Zombie कहना शुरू कर दिया है।
Recommended Video


तेहरान। अपने चहेते सितारे की तरह दिखने के लिए आजकल लोग सर्जरी करवाने तक को तैयार हैं। कई बार इन सर्जरी में कमियां रह जाती हैं और फिर शक्ल अजीब लगने लगती है। हॉलीवुड सेंसेशन एंजलीना जॉली की एक फैन उनके जैसा दिखना चाहती थीं। इसके लिए उसने 50 सर्जरियां करवा डालीं लेकिन अब हालत ऐसी हो गई है कि लोगों ने उसे Zombie कहना शुरू कर दिया है।

22 साल की हैं सहर तबार
इरान के तेहरान की रहने वाली 22 साल की सहर तबार एंजलीना जॉली की काफी बड़ी फैन हैं। अंग्रेजी मीडिया में छपी खबर के मुताबिक सहर ने ये शक्ल पाने के लिए 50 सर्जरी करवाई हैं।

खुद को मानती हैं एंजलीना जॉली की बड़ी फैन
एंजलीना जॉली की फैन फॉलोइंग केवल अमेरिका नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में है। कई लड़कियां उनके जैसा दिखना चाहती हैं लेकिन सहर ने जो किया है वो शायद ही किसी ने पहले किया हो।

सर्जरी के अलावा 40 किलो वजन किया कम
सहर ने जॉली जैसा दिखने के लिए अपना 40 किलो वजन कम किया। उन्होंने 50 सर्जरी करवाईं ताकि वो एकदम जॉली जैसी दिखें लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों की अलग ही राय है।

लोगों ने कहा Zombie जैसी दिखती हो
कई लोगों ने उन्हें Zombie कहा है। लोगों का कहना है कि वो एंजलीना जॉली जैसी तो बिल्कुल भी नहीं दिखती हैं। वहीं कुछ लोगों का ये भी कहना है कि सहर ने कोई सर्जरी नहीं करवाई है। वो प्रोस्थेटिक मेकअप का इस्तेमाल कर ऐसे लुक क्रिएट करती हैं। (फोटो साभार: Instagram/sahartabar_official)
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप?












Click it and Unblock the Notifications