पाकिस्तान बाढ़ की लाइव न्यूज पढ़ते हुए मक्खी निगल गई एंकर, वीडियो में देखें फिर क्या हुआ?
पाकिस्तान बाढ़ की लाइव न्यूज पढ़ते हुए मक्खी निगल गई एंकर, वीडियो में देखें फिर क्या हुआ?
टोरंटो, 02 सितंबर : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसे देखकर हर कोई मजा ले रहा है। इस वीडियो में न्यूज पढ़ रही एंकर जब टीवी पर लाइव न्यूज पढ़ रही थी तब उसके मुंह में एक मक्खी आई जिसे वो निगल गई। इसके साथ ही जो हुआ उसे देखकर आपको हंसी भी आएगी और हैरान भी होंगे।

लाइव न्यूज पढ़ते हुए मक्खी निगल गई एंकर
दरअसल, कनाडा की समाचार एंकर फराह नासिर पाकिस्तान की बाढ़ पर एक लाइव टीवी सेगमेंट कर रही थी, तब उनके मुंह के सामने अचानक से एक मक्खी आई उस मक्खी को उन्होंने हवा में निगल लिया।

मक्खी निगलने के बाद भी नहीं रुकी और पढ़ती रही न्यूज
ग्लोबल न्यूज टोरंटो की इस पत्रकार के मक्खी के सीधे मुंह में आने के बाद भी रिपोर्ट पढ़ना जारी रखी। उनका प्रोफेशन के प्रति डिवोशन देखकर हर कोई तारीफ कर रहा है और ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

जानें न्यूज रूम में कैसे आ गई मक्खी
एक टीवी एंकर होने के नाते केवल टेलीप्रॉम्प्टर की लाइन को पढ़ना नहीं है,कई प्रस्तुतकर्ता को असुविधाजनक परिस्थितियों से बचाने के लिए जांच की जाती है, लेकिन नासिर के पास ऐसा कुछ भी नहीं था क्योंकि उसने कमरे को सही ढंग से चेक नहीं किया गया और जाने दिया वह जिस स्टोरी का लाइव कर रही थी वो पाकिस्तान में आई भयावह बाढ़ को लेकर लाइव कर रही थी। जहां पिछले आठ सप्ताह से लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। एक नेशनल इमरजेंसी लागू की गई है ...।

एंकर ने लाइव के बाद बोली ये बात
लाइव शो खत्म होने के बाद एंकर ने बताया मैंने समाचार की शुरुआत में मक्खी को इधर-उधर उड़ते देखा और.... और मैं मन में कह रही थी उड़ो! दूर हो जाओ, आज नहीं। 'मैंने सोचा कि कुछ भी हो जाए मैं इस मक्खी को अपना लाइव डिसटर्ब नहीं करने दूंगी।
Sharing because we all need a laugh these days. Turns out it's not just @fordnation, I swallowed a fly on air today.
(Very much a first world problem given the story I'm introducing). pic.twitter.com/Qx5YyAeQed
— Farah Nasser (@FarahNasser) August 29, 2022
क्या एंकर ने वास्तव में मक्खी को निगला था ?
यह पूछे जाने पर कि क्या उसने वास्तव में मक्खी को निगला है, रिपोर्टर ने खुलासा किया कि उसने मक्खी को निगला नहीं था, लेकिन वास्तव में उसे एक तरफ फेंक दिया था क्योंकि उसे अभी न्यूज का एक और पैराग्राफ पढ़ना था।












Click it and Unblock the Notifications