'मोहम्मद सिराज को एक SUV गिफ्ट कर दें'....फैन की इस मांग पर आनंद महिंद्रा दिया ये जवाब

एशिया कप 2023 फाइनल में मोहम्मद सिराज के प्रदर्शन की इंटरनेट पर कई लोगों ने सराहना की है। जिनमें से महिंद्रा ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर व चेयरमैन आनंद महिंद्रा भी शामिल हैं। सिराज की गेंदबाजी से लोग इतने खुश हुए कि महिंद्र से एक एसयूवी उपहार में उन्हें देने का अनुरोध किया।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) में आनंद महिंद्रा ने लिखा कि मुझे नहीं लगता कि मैंने पहले कभी अपने विरोधियों के लिए अपने दिल को रोते हुए महसूस किया है... ऐसा लगता है जैसे हमने उन पर एक अलौकिक शक्ति का प्रयोग किया है। वहीं, एक यूजर ने महिंद्रा से मोहम्मद सिराज को एक एसयूवी गिफ्ट करने का अनुरोध करते हुए कहा कि सर, कृपया उन्हें एक एसयूवी दें। इसपर महिंद्रा ने जवाब दिया कि वहां गया, वो किया। श्रीलंका केवल 50 रन पर किया आउट ...

Mohammed Siraj

दरअसल, मोहम्मद सिराज ने टीम इंडिया को एशिया कप 2023 फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ 10 विकेट से जीत दिलाई। श्रीलंका के बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त कर दिया। मोहम्मद सिराज ने सिर्फ 21 रन देकर छह श्रीलंकाई खिलाड़ियों को पवेलियन वापस भेज दिया। सिराज ने एक ही ओवर में चार विकेट लिए और बाकी दो बाद के ओवरों में लिए, जिसके परिणामस्वरूप श्रीलंका केवल 50 रन पर आउट हो गया।

3.4 मिलियन बार देखा गया महिंद्रा का ट्वीट
महिंद्रा का ट्वीट जल्द ही 3.4 मिलियन से अधिक बार देखा गया और वायरल हो गया। एक प्रशंसक की एक विशेष प्रतिक्रिया ने उद्योगपति महिंद्रा का ध्यान खींचा। फैन ने महिंद्रा से मोहम्मद सिराज को एक एसयूवी गिफ्ट करने का अनुरोध करते हुए कहा, "सर, कृपया उन्हें एक एसयूवी दें।" इस पर महिंद्रा ने जवाब दिया, "वहां गया, वो किया।"

2021 में थार की थी महिंद्रा ने सिराज को गिफ्ट
आपको बता दें कि 2021 में, आनंद महिंद्रा ने मेजबान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए छह क्रिकेटरों को एसयूवी उपहार में दी थी। भाग्यशाली प्राप्तकर्ताओं में से एक मोहम्मद सिराज थे, जिन्होंने आभार व्यक्त किया था। सिराज ने कहा था कि इस समय मेरे पास शब्द नहीं हैं। ऐसा कुछ भी नहीं है, जो मैं कह या कर सकूं, जो पर्याप्त रूप से व्यक्त कर सके कि मैं आपके खूबसूरत उपहार महिंद्रा थार के बारे में कैसा महसूस करता हूं। अभी के लिए, मैं बस आपको बहुत-बहुत धन्यवाद कहूंगा आनंदमहिंद्रा सर।''

सोशल मीडिया पर मिले ऐसे रिएक्शन
एक व्यक्ति ने पोस्ट किया कि मुझे वह याद है। आनंद सर पहले ही सिराज को एक महिंद्रा थार उपहार में दे चुके हैं। एक अन्य ने कहा कि उन्होंने पहले ही सिराज को एक थार दे दी थी। वह युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने में कभी असफल नहीं होते। तीसरे ने कहा कि मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को आपकी हार्दिक प्रेरणा और समर्थन के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद सर। एक अन्य ने कहा कि सर, आप एक अनमोल इंसान हैं। आपके प्रति हार्दिक सम्मान, सर। मेरे और कई लोगों के लिए एक प्रेरणा और एक आदर्श।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+