Anaconda Fight: एनाकोंडा और मगरमच्छ की पानी में खतरनाक फाइट, VIDEO में देखिए कौन बचा जिंदा?

नई दिल्ली, 16 जुलाई: सोशल मीडिया पर आए दिन जंगली जानवरों की फाइट के वीडियो वायरल होते रहते हैं। कई बार जहरीले सांपों और अन्य जीवों की लड़ाई के वीडियो भी देखने को मिल जाते हैं। लेकिन आज हम आपके एक एनाकोंडा और पानी का दैत्य मगरमच्छ का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो लेकर आया हूं। वीडियो ब्राजील का है। जिसे एक वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर ने शूट किया है। फोटोग्राफर ने नदी के किनारे दोनों के बीच चले करीब 40 मिनट के लंबे संघर्ष को अपने कैमरे में कैद किया।

एनाकोंडा से भिड़ा पानी का दैत्य

एनाकोंडा से भिड़ा पानी का दैत्य

इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक विशाल पीले बोआ प्रजाति के एनाकोंडा को ब्राजील में मगरमच्छ की एक उप-प्रजाति, काइमन के चारों ओर लपेटते हुए दिखाया गया है। 'द सन यूके' की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल सितंबर में अमेरिका के किम सुलिवन ने ब्राजील के कुइआबा नदी के किनारे मगरमच्छ और एनाकोंडा के बीच लड़ाई हुई खतरनाक फाइट की तस्वीरें और वीडियो शूट किया था। किम ने बताया कि, मैं जगुआर की तलाश में नाव से सफर कर रही थीं, तभी मेरी नजर नदी किनारे एक मगरमच्छ पर पड़ी, जिसे विशाल एनाकोंडा ने जकड़ रखा था।
फोटो साभार: इंस्टाग्राम

40 मिनट तक ये लड़ाई चलती रही

40 मिनट तक ये लड़ाई चलती रही

किम बताती हैं कि, उन्होंने अपनी जिंदगी में पहले कभी ऐसा नहीं देखा था। एनाकोंडा ने मगरमच्छ को चारों ओर से जकड़ा हुआ था। उसने अपनी मजबूत पकड़ बना रखी थी। एनाकोंडा ने अपने शिकार को बुरी तरह जकड़ रखा था। ऐसा लग रहा था जैसे मगरमच्छ का बचना मुश्किल है।लेकिन मगरमच्छ भी हार मानने को तैयार नहीं होता है। वह लगातार एनाकोंडा की पकड़ को ढीली करने का प्रयास करता रहता है। करीब 40 मिनट तक ये लड़ाई चलती रही।

हर कोई जानना चाह रहा था कि कौन जिंदा बचा?

हर कोई जानना चाह रहा था कि कौन जिंदा बचा?

वीडियो में देखा जा सकता है कि, मगरमच्छ ने कई बार एनाकोंडा को हवा में उछालने की कोशिश की, लेकिन एनाकोंडा की पकड़ इतनी मजबूत होती है, कि मगरमच्छ की हर कोशिश नाकाम हो जाती है। किम बताती हैं कि हम ये जानने के लिए उत्सुक थे, कि इस लड़ाई में कौन जिंदा बचता है। तभी अचानक मगरमच्छ पानी की गहराई में उतर गया।

कुछ देर मगरमच्छ पानी में तैरता दिखा और एनाकोंडा...

कुछ देर मगरमच्छ पानी में तैरता दिखा और एनाकोंडा...

इसके बाद किम सुलिवन ने बताया कि, मगरमच्छ को समझ आ जाती है कि, वह जमीन पर रहकर एनाकोंडा से नहीं लड़ सकता है। जिसके बाद मगरमच्छ पानी में नीचे चला गया। जैसे ही मगरमच्छ पानी में गया मैंने एनाकोंडा को छटपटाते हुए देखा। कुछ देर के बाद जब मगरमच्छ से बाहर आया से बाहर आया तो वो पूरी तरह आजाद था। थोड़ी देर बात एनाकोंड़ा भी पानी में रेंगता नजर आता है। इन दोनों की लड़ाई बेनतीजा रही।

रोंगटे खड़े कर देने वाली VIDEO

इन दोनों विशाल जानवरों की लड़ाई भले ही बेनतीजा रही हो, लेकिन उनकी बीच 40 मिनट तक चली इस फाइट ने हर किसी के रौंगटे खड़े कर दिए। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिस लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। इस वीडियो को देखकर लोगों के मन में एक ही सवाल उठ रहा था कि, इस फाइट में कौन जिंदा बचा? कुछ लोग मगरमच्छ को एनाकोंडा से अधिक ताकतवर बता रहे हैं, तो कुछ एनाकोंडा को लेकर कमेंट कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+