दूर से उड़ती हुई आई एक चील, फिर क्या हुआ, वीडियो में देखें इसका करतब
नई दिल्ली। हम सब चील की चातुरता से परिचित हैं। वह अपनी तेज गति के लिए भी पहचानी जाती है। हाल ही में चील का एक ऐसा नजारा सामने आया है जिसे आप भी देखकर दांतों तले ऊंगली दबा लेंगे। दरअसल कई मील दूर से एक चील की नजर एक बोट की स्टेयरिंग पर रखी मछली पर जा पड़ती है। वह खूब तेज गति से उड़ती हुई आती फिर देखिए क्या होता है।

एस्टेन ने इस घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। दरअसल, कनाडा के वैंकुअवर में रहने वाले एस्टेन फिलिप्स अपनी फैमिली के साथ नाव में सवार होकर सफर कर रहे थे। फिलिप्स को मछली पकड़ने का भी काफी शौक है। उन्होंने नाव पर से ही मछली को पकड़ने का मन बनाया। उन्होंने नाव की स्टेंयरिंग पर सेल्मैन यानि मछली का एक टुकड़ा रख दिया था। इसके बाद एस्टेन ने बताया कि दूसरी तरफ से तेज गति से उड़ता हुआ चील मेरी नाव की तरफ आया और नाव में रखे मछली को अपने विशाल पंजों में दबाकर दूर आसमान में उड़ गई।
एस्टेन ने बोट पर सीसीटीवी कैमरा लगा रखा था। इस शानदार नजारे का वीडियो बड़े ही स्लो मोशन में कैमरे में दिखाया गया है। देखने में यह बेहद खूबसूरत और रोमांचित कर देने वाला वीडियो है। एस्टन फिलिप्स ने वीडियो को 17 जून को अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट किया है। महज चार दिन में इस वीडियो को 1,159,134 बार देखा जा चुका है।












Click it and Unblock the Notifications