क्या आपने देखा साधु का हाईटेक जुगाड़? गर्मी की छुट्टी के लिए सिर पर फिट किया है पंखा
Sadhu wearing helmet fan: वायरल वीडियो में साधु को सिर पर पंखा लगाए घूमते हुए देखा जा सकता है। गर्मी से बचने के लिए साधु का हाईटेक जुगाड़ लोगों को खूब पसंद आ रहा है। वीडियो अमिताभ बच्चन ने शेयर किया है।

Sadhu wearing fan: इंडिया वाकई मदर ऑफ इन्वेंशन है। यहां लोगों को अच्छी तरह से पता है कि कैसे कब जुगाड़ भिड़ाना है। किसी ना किसी तरह से लोग परेशानियों से बचने का देसी जुगाड़ बना ही लेते हैं। हाल ही में ऐसा ही कुछ एक वायरल वीडियो में भी नजर आ रहा है, जिसमें चटकती धूप में एक साधु सिर पर पंखा लगाए घूम रहा है। गर्मी को मात देने का साधु का ये तरीका लोगों को खूब पसंद आ रहा है और ये वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है।
(वीडियो-नीचे)
साधु का देसी जुगाड़
वीडियो में एक साधु को सिर पर पंखा लगाए देखा जा सकता है। साधु का कहना है कि धूप से बचने के लिए उन्होंने ऐसा किया है। तपती गर्मी से बचने का साधु ने जो तरीका निकाला है, वो लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। साधु का कहना है कि तपती धूप में ये पंखा तेजी से चलने लगता है और छांव में इसकी स्पीड कम हो जाती है। एक शख्स को साधु से पंखे के बारे में जानकारी लेते हुए देखा जा सकता है।
भारत मदर ऑफ इन्वेंशन
वीडियो बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर पर शेयर किया है। कैप्शन में लिखा हुआ है कि भारत मदर ऑफ इन्वेंशन है। भारत माता की जय। वीडियो में एक साधु नजर आ रहा है, जिसने सिर पर पंखा लगाया हुआ है। वीडियो देखने के बाद लोग इसपर जमकर रिएक्शन दिए हैं। एक यूजर ने कहा कि ये काफी बढ़िया तरीका है। एक और यूजर ने कहा कि आवश्यकता आविष्कार की जननी है। भारत माता की जय।
फैंस को भा रहा हाईटेक जुगाड़
फिलहाल साधु के इस हाईटेक जुगाड़ के लोग फैन हो रहे हैं। साधु के सिर पर लगे सोलर पैनल से चलने वाल पंखे से तेज धूप में भी उन्हें हवा मिल रही है। इस जुगाड़ को बनाने के लिए साधुने पीले रंग के कंस्ट्रक्शन साइट पर पहने जाने वाले पीले हेलमेट का इस्तेमाल किया है। इसके ऊपर फिर सोलर पैनल लगा हुआ है। पंखे से हवा सीधे साधु के चेहरे पर पड़ रही है।
लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शन
वायरल हो रहे साधु के इस वीडियो पर लोगों के मजेदार रिएक्शन सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि हिंदुस्तान में जुगाड़ की कोई कमी नहीं है। एक ने कहा कि ये बाबा बहुत वायरल हैं। जिस तड़कती भड़कती धूप से लोग परेशान रहते हैं, उस धूप में बाबा का ये हाईटेक जुगाड़ लोगों को इंप्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। और लोग इसपर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
यहां देखें वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications