ये कैसी मां! अपने ही 7 साल के बच्चे से लेती है घर का किराया और बिजली का बिल, जानिए क्यों
वॉशिंगटन, 30 सितंबर। एक मां के लिए उसका बच्चा ही सबकुछ होता है। बच्चे की देखभाल करना उसकी सबसे पहली प्रायोरिटी होती है। लेकिन हाल में सामने आए एक मामले ने लोगों को हैरान कर दिया है। क्या आप सोच सकते हैं कि एक मां अपने 7 साल के बच्चे से घर का किराया और बिजली का बिल ले सकती है। आपको ये सुनने में जरूर अजीब लग रहा होगा लेकिन ये बात सच है।

बच्चे को देना पड़ता है घर का किराया, बिजली का बिल
अमेरिका के फ्लोरिडा में रहने वाली एक महिला अपने सात साल के बच्चे से घर का किराया और बिजली का बिल लेती है। हालांकि महिला का अपने बच्चे के प्रति ऐसा बर्ताव किसी पागलपन या जलन की वजह से नहीं है बल्कि वह अपने बच्चे को बचपन से है पैसों की अहमियत समझाना चाहती है। भारत में भी बच्चों को दादा-दादी, मम्मी-पापा और बड़े भाई-बहन से पैसे के महत्व को लेकर सीख मिलती रहती है।

सोशल मीडिया पर शेयर किया ट्रिक
अमेरिका की रहने वाली महिला ने अपने बच्चे को ये सीख देने के लिए जो तरीका अपनाया वो जरा हटके है। महिला सोशल मीडिया पर काफी एक्टव है और उसने टिट टॉक वीडियो के जरिए इस ट्रिक को शेयर किया है। बच्चे को पैसे की अहमियत समझाने के लिए वो महीने के अंत में अपने बच्चे से घर का किराया और बिजली का बिल लेती है। ऐसे में सवाल ये उठता है कि बच्चे इतनी कम उम्र में पैसे कहां से लाता होगा? (प्रतीकात्मक तस्वीर)

कहां से पैसे लाता है बच्चा?
सात साल की उम्र में बच्चे नई-नई चीजें सीख रहे होते हैं। इस कच्ची उम्र में किसी बच्चे का नौकरी करना नामुमकिन है, लेकिन फिर भी इस स्टोरी का बच्चा बिना किसी परेशानी के अपनी मां को किराया और बिल देता है। ऐसा इसलिए क्योंकि महीने के अंत तक बच्चे की मां उसे प्रतिदिन काम के बदले 1 डॉलर देती है। बच्चा उन्हीं पैसों को सेव करता रहता है।

महीने के अंत में मांगती है किराया
महीने के अंत में अपनी सेविंग से वो मासूम घर का किराया और बिजली के बिल का पैसा देता है। बचे हुए पैसे बच्चे की फन मनी होती है, जिसे वह किसी भी काम मे इस्तेमाल कर सकता है। हालांकि बच्चे के कमाए गए पैसे को मां सेविंग अकाउंट में रख देती है। महिला का कहना है कि वो इतना सब कुछ, सिर्फ अपने बच्चे को पैसे की कीमत और जिम्मेदारी समझाने के लिए करती है। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

इसलिए मां कर रही ऐसा प्रयोग
महिला के मुताबिक वह इस प्रयोग से सामने आए नतीजों से बेहद खुश है, उसका बेटा पैसों का महत्व सीख रहा है। इस तरह उसे अपनी आने वाली लाइफ में कभी पैसों को लेकर तनाव का सामना नहीं करना पड़ेगा। मां का अपने बच्चे को पैसों की अहमियत समझाने का यह तरीका है तो दिलचस्प लेकिन सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस छिड़ गई है।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
महिला का वीडियो देखने के बाद कई लोगों ने सवाल उठाया है कि 7 साल के मासूम के साथ क्या ऐसा करना सही है? अन्य लोगों ने इसे पैरेंटिंग का बेहतरीन तरीका बताया। वहीं कई अन्य लोगों ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि सात साल की उम्र किसी भी बच्चे पर ऐसे हैक्स आजमाने के लिए सही नहीं है। सोशल मीडिया पर महिला का टिक टॉक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, अब तक लाखों लोगों द्वारा इसे देखा जा चुका है। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
यह भी पढ़ें: OMG: पालतू कुत्ते को नहीं पहनाया पट्टा तो पुलिस कर लेगी गिरफ्तार, महिला को जाना पड़ा जेल!












Click it and Unblock the Notifications