महिला का दावा- 'कुत्ते का भूत कर रहा उनकी रक्षा, CCTV में हुआ कैद', सबूत के तौर पर दिखाई फोटो
नई

शुरू में नहीं हुआ विश्वास
अमेरिकी राज्य एरिजोना की 34 वर्षीय एंजेलिता कैसले का दावा है कि उनके कुत्ते का भूत अभी भी उनकी रक्षा कर रहा है। शुरू में तो कोई उनकी बात पर विश्वास नहीं कर रहा था, लेकिन बाद में जब रेडिट पर उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट की, तो सबके होश उड़ गए। तस्वीर में उनके बगल एक कुत्ते की धुंधली आकृति दिखाई दे रही है।

सीसीटीवी में कैद हुआ सब
डेली एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक काफी पहले महिला के कुत्ते की मौत हो गई थी। एक दिन वो अपने पति के साथ बाहर गई थीं। जब वो घर पहुंचीं, तो गेट पर कुछ सेकंड के लिए रुकीं और फिर अंदर चली गईं। उस दौरान उनको कुछ महसूस नहीं हुआ। कुछ दिनों बाद उनके पति ने सिक्योरिटी कैमरे की फुटेज देखी, तो वो हैरान रह गए। उसमें एक चमकदार रोशनी दिखाई दे रही थी, जो कुत्ते के आकार की थी। नीचे उसके पैर भी धुंधले दिख रहे थे।

देखकर रोने लगीं
महिला ने बताया कि सीसीटीवी की फुटेज देखने के बाद उन्हें एहसास हुआ कि वो आकार रॉकी जैसा दिखता था। उसे देखकर वो रोने लगीं। उन्होंने कहा कि रॉकी एक बहुत ही वफादार कुत्ता था जो लगातार उनके साथ था। बाद में उन्होंने इस बारे में दुनिया को बताया और Reddit पर सीसीटीवी फुटेज का स्क्रीनशॉट पोस्ट किया। साथ ही लिखा कि मुझे लगता है कि ये इस बात का सबूत है कि रॉकी अभी भी हमारे साथ है।

सर्वे में आई ये बात
उनकी वो पोस्ट काफी ज्यादा वायरल हुई। साथ ही सभी रॉकी की वफादारी की तारीफ कर रहे हैं। बहुत से लोगों का मानना है कि रॉकी की आत्मा अभी उनकी हिफाजत के लिए आगे-पीछे घूमती रहती है। वहीं एनिमल फ्रेंड्स के एक सर्वेक्षण के अनुसार 40% पालतू पशु मालिकों का मानना है कि पूर्व पालतू जानवर की आत्मा उनके पास ही रहती है।

मॉडल ने भी किया ऐसा ही दावा
कुछ दिनों पहले मॉडल ब्रिजेट मार्क्वार्ड (Bridget Marquardt) ने दावा था कि वो अपने घर के आसपास कुत्ते के भूत को महसूस करती हैं। कई बार तो उन्होंने उसे दौड़ते हुए सुना। अब उन्होंने इस पूरे वाक्ये को पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर जॉन ई.एल. टेनी के पॉडकास्ट में बताया है। मॉडल ने ये भी स्वीकार किया कि उन्होंने अपने कुत्ते विनी की आत्मा से संपर्क करने के लिए कई तरीके अपनाए थे, जिसका हाल ही में निधन हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications